
रायपुर,,,, राजधानी की पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देशन में बैजनाथपारा क्षेत्र में रात्रिकालीन निगरानी और सख्त कर दी गई है! कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने और देर रात संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है!
पूर्व में क्षेत्र में शटर की आड़ में संचालित अवैध व संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त दुकानदारों और खरीदारों पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी थी! इसी क्रम में 13 फरवरी 2026 की रात थाना सिटी कोतवाली रायपुर पुलिस ने बैजनाथपारा इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते व्यक्तियों को चिन्हित किया…
लोक शांति भंग होने की आशंका पर पुलिस ने शेख रियाज (49), विकास निषाद (20), धीरज टंडन (19) और राजेश साहू (44) के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर सभी को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमकर असामाजिक गतिविधियों की आशंका उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी त्वरित और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
