
00 की गधों को वापस गोठान लाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग…
00 गधा पुराण को लेकर पूरे शहर में जोरदार चर्चा चटखारे ले रहे लोग…
बिलासपुर,,, महापौर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी का अब खच्चर कांड से जुड़े विवाद का ऑडियो सामने आया है! जिसे शहरवासी चटखारे लेकर न सिर्फ़ सुन रहे…. बल्कि एक दूसरे को गधा पुराण का औडियो भेजकर मजे ले रहे है! पूरा मामला रेस्क्यू किए गए… सात खच्चरों को मोपका गौठान से महापौर पूजा विधानी के पति अशोक विधानी के ईंट-भट्ठे पहुंचाने के आरोप से खड़े हुए विवाद का है! पशु सेवक निधि तिवारी और सपना क्षत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है!
पशु सेवकों के अनुसार, गत 20 अगस्त को तिफरा से छह और जरहाभाठा से एक खच्चर का रेस्क्यू कर मोपका गौठान में रखवा उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई थी… आरोप है! कि नेताओ और ठेकेदारों की बेगारी और चमचई में माहिर अफसरो ने गत 8 अक्टूबर को बिना उनकी जानकारी के सातों खच्चरों को गौठान से उनके ईंट-भट्ठे पहुंचा दिया…
प्रशासन है! या परचून की दुकान…
अब सवाल यह उठ रहा…. कि किसके आदेश पर और किस आधार पर रेस्क्यू कर लाए गए…. खच्चरों को गौठान से ईंट भट्टा पहुँचाया गया… इसको लेकर मेयर पति अशोक विधानी और एनजीओ के स्टाफ और फिर मेयर एनजीओ स्टाफ का ऑडियो जमकर वायरल हो रहा…
इधर एनजीओ ने प्राइवेट लिमिटेड की तरह चल रहे… निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए… खच्चरों की सुरक्षित वापसी और उन्हें गोठान से गुपचुप हटाने के निर्णय की जांच करने और जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग कर निगम प्रशासन की खाट खड़ी कर दी है! हालाकि की होना जाना कुछ नही है! लेकिन फजीहत का रायता तो फैल गया…
मामले के बीच महापौर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी से कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है! आरोप है! कि बातचीत के दौरान मेयर पद का हवाला देकर पशु सेवकों से धमकी भरे लहजे में बात की गई… हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और बातचीत के पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है!
000
जनप्रतिनिधि है! लोग तो उम्मीद लेकर आते ही है! ये बंदा भी शिकायत लेकर आया था… कि उसकी गाड़ी से गधों को ले गए… मैं नही थी… तो विधानी जी ने बात की फिर मुझसे बात कराई वो किसी निधि मैडम का नम्बर लेकर आया था… उनसे बात हुई ऐसा तो कुछ हुआ नही ये सब जनप्रतिनिधियों को बदनाम करने की साजिश है!
पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर
000
मनमौजी चला रहे उनके हाथ मे सत्ता है इसलिए कुछ भी कर रहे, खच्छरो को इस तरह गोठान से उनके ईंट भट्ठा पहचाना सरासर गलत है कोई खौफ नही, इससे पहले भी सिंधी समाज के लोगो के अवैध निर्माण पर कार्रवाई के दौरान निगम के अफसरो को हड़काकर ज्वाली नाले से भगाने, मेयर पति के जुआरियों को छुड़ाने और बेटे द्वारा गाड़ी छुडाने समेत और भी घटनाएं और ऑडियो आ चुके है।
भरत कश्यप, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
