
बिलासपुर,,, गरबा के प्रमोशन के लिए बनाए गए एक सोशल मीडिया वीडियो में पिस्टलनुमा हथियार की एंट्री ने नया विवाद खड़ा कर दिया है! वीडियो में एक युवती हथियार के साथ नजर आ रही है! वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं! अब इस मामले में समस्त सनातनी एवं सर्व हिंदू समाज ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करने की तैयारी की है!
गरबा के प्रचार का तरीका बना चर्चा का विषय…
जानकारी के अनुसार, संबंधित युवती स्वयं को मेकअप आर्टिस्ट बताती है! उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर गरबा परिधानों में युवतियों के धूम्रपान करने, युवकों के साथ बाइक पर बैठकर गरबा पास का प्रचार करने और अन्य गतिविधियों से जुड़े वीडियो व तस्वीरें पोस्ट किए जाने की बात सामने आई है! इन पोस्ट को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है! उनका मानना है! कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के प्रचार में इस्तेमाल किए जा रहे ऐसे दृश्यों पर सवाल उठना स्वाभाविक है!
हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही पिस्टल असली है! या खिलौना, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है! वीडियो बनाने और पोस्ट करने वालों की ओर से हथियार को खिलौना तथा धूम्रपान को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताने का दावा किया जा रहा है! ऐसे में पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी…
एसएसपी से मिलने की तैयारी…
इस मामले को लेकर समस्त सनातनी एवं सर्व हिंदू समाज की ओर से 8 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बिलासपुर एसएसपी से मुलाकात कर वायरल वीडियो और संबंधित सोशल मीडिया सामग्री की निष्पक्ष जांच की मांग करने की बात कही गई है! समाज की ओर से लोगों से एकजुट होकर मामले को उठाने की अपील भी की गई है!
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई…
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि वीडियो में दिख रहा हथियार वास्तविक है! या नकली? वीडियो कहां और किस उद्देश्य से बनाया गया? क्या इसमें किसी नियम या कानून का उल्लंघन हुआ है? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिलेगा। यदि किसी तरह का कानून उल्लंघन सामने आता है! तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा सकती है! फिलहाल वीडियो को बिलासपुर का बताए जाने के दावे की भी पुष्टि होना बाकी है! ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय निष्पक्ष जांच जरूरी मानी जा रही है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 8, 2026गरबा का प्रमोशन या पिस्टल का प्रदर्शन, डांडिया के रंग में ये कैसा दबंगई वाला ढंग… खिलौना है या असली, जांच में खुलेगा राज, वीडियो वायरल होते ही सनातनी समाज नाराज, एसएसपी दरबार में उठेगा सवाल…
UncategorizedOctober 8, 2026इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…
UncategorizedOctober 7, 2026करोड़ों की पार्किंग बनी पानी का स्विमिंग पूल, फायर सिस्टम निकला शोपीस! बारिश में गाड़ियां तैरें, गंदगी में पार्किंग सजे और दिवाली में दमकल पहरा दे! दो साल में ही स्मार्ट सिटी की इंजीनियरिंग हुई फेल, करोड़ों खर्च फिर भी सुविधाएं गोलमाल…
UncategorizedOctober 7, 2026न्यायधानी में सवारी बैठाने का भी लगा टैक्स, हिस्ट्रीशीटर का कथित फरमान पहले पैसा चढ़ाओ, फिर सवारी बैठाओ, इनकार किया तो एजेंटों की धुनाई, बस में बैठे यात्री बने गवाह, मोबाइल में कैद हुई दबंगई, VIDEO वायरल, अब पुलिस की कार्रवाई पर सवालों की बौछार…
