Breaking
8 Oct 2026, Thu

इंटरनेट मीडिया पर हथियारों संग फोटो का जलवा, कुदुदंड के युवक की पोस्ट हुई वायरल, चाकू-पिस्टल के साथ तस्वीरें सामने आने से मचा हड़कंप, अब वायरल तस्वीरों की सच्चाई और हथियारों की हकीकत जांचेगी पुलिस…

बिलासपुर,,, इंटरनेट मीडिया पर खुद को दबंग और बदमाश दिखाने की सनक युवाओं में बढ़ती जा रही है! ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड से सामने आया है! जहां एक बदमाश ने चाकू और पिस्टल के साथ अपनी कई तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दीं… हथियारों के साथ खींची गई… तस्वीरें अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं! तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं!

बताया जा रहा है! कि कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाला युवक पहले से ही आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है! इंटरनेट मीडिया पर उसने अलग-अलग अंदाज में चाकू और पिस्टल के साथ तस्वीरें खींचकर पोस्ट की हैं! तस्वीरों में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है! इसका उद्देश्य इंटरनेट मीडिया पर अपनी धाक जमाना और लोगों के बीच भय का माहौल बनाने की कोशिश माना जा रहा है!

तस्वीरें वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई है! लोगों का कहना है! कि इस तरह हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन युवाओं को अपराध की ओर आकर्षित करने के साथ ही क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा कर सकता है! इंटरनेट मीडिया पर इस तरह की तस्वीरें अपलोड करने वालों पर पुलिस को समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए…

पुलिस अब वायरल तस्वीरों की जांच कर यह पता लगाने में जुट सकती है! कि तस्वीरों में दिखाई दे रहे हथियार वास्तविक हैं! या नहीं, यदि पिस्टल वास्तविक पाई जाती है! तो उसके लाइसेंस और युवक के पास हथियार रखने के अधिकार की भी जांच की जा सकती है! साथ ही पुलिस यह भी पता लगा सकती है! कि तस्वीरें कब और कहां खींची गई थीं…


इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस की साइबर टीम भी पोस्ट और अकाउंट की जानकारी जुटा सकती है!मामले में तथ्य सामने आने के बाद संबंधित युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed