
बिलासपुर,,, दुर्गा पूजा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तोरवा पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को विशेष अभियान चलाकर लंबे समय से लंबित न्यायालयीन वारंटों की तामिली की। गिरफ्तार लोगों में 2 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं। सभी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में किसी भी तरह की अव्यवस्था की आशंका को रोकने के उद्देश्य से वारंटियों की पतासाजी की गई। इस दौरान विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में जारी स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों पर कार्रवाई की गई।
इन 11 वारंटियों पर हुई कार्रवाई….
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में…
- मजीद खान, पिता स्व. रफीक खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी पावर हाउस चौक, तोरवा — स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट।
- कृष्ण कुमार यादव, पिता स्व. छेदूराम यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — स्थायी वारंट।
- निखिल दुबे उर्फ शुभम दुबे, पिता बसंत दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
- अनवर शेख उर्फ बच्चा कबाड़ी, पिता बब्बू शेख, उम्र 20 वर्ष, निवासी तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
- विष्णु ध्रुव, पिता गणेशराम ध्रुव, उम्र 35 वर्ष, निवासी पंप हाउस के पास, तोरवा — 02 गिरफ्तारी वारंट।
- सीबू सोनकर, पिता स्व. कुंजबिहारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
- अभिषेक सोनकर, पिता विजय शंकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
- सोनू उर्फ नाजीर खान, पिता नासीर खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी, बिलासपुर — गिरफ्तारी वारंट।
- राहुल सोनकर, निवासी बुधवारी बाजार, आरपीएफ कॉलोनी, तोरवा, बिलासपुर — गिरफ्तारी वारंट।
- कुमोदनी दुबे, पति बसंत दुबे, उम्र 45 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
- आशिनी ध्रुव, पति विष्णु ध्रुव, उम्र 25 वर्ष, निवासी काली मंदिर के पास, देवरीखुर्द, तोरवा — गिरफ्तारी वारंट।
पुलिस के अनुसार, मजीद खान के विरुद्ध स्थायी वारंट एवं गिरफ्तारी वारंट, जबकि कृष्ण कुमार यादव के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी था… अन्य वारंटियों के विरुद्ध भी न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई… विष्णु ध्रुव के विरुद्ध दो गिरफ्तारी वारंट होने की जानकारी दी गई है!
त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी…
दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी और वैधानिक कार्रवाई कर रही है। तोरवा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए वारंटियों की धरपकड़ और अन्य आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
UncategorizedOctober 9, 2026गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…
