Breaking
9 Oct 2026, Fri

गरबा की चुनरी, हाथ में पिस्टलनुमा चीज और मुंह में सिगरेट, टिकट-मेकअप के प्रचार में ऐसा कैसा तड़का लगा दिया महाराज? वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन, 9 गिरफ्तार, लाइक-व्यूज की चाहत पहुंचा गई सीधे थाने की राह…

बिलासपुर,,,,  न्यायधानी बिलासपुर में गरबा नृत्य की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन और पिस्टल जैसी वस्तु का प्रदर्शन करते हुए बनाया गया…. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है! शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए बाउंड ओवर कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है!
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एक शिकायतकर्ता ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी…

शिकायत में बताया गया… कि एक महिला और उसके महिला-पुरुष सहयोगियों ने गरबा की वेशभूषा में सिगरेट का सेवन करते हुए तथा हाथ में पिस्टल जैसी वस्तु लेकर वीडियो बनाया… बताया गया… कि इस वीडियो का इस्तेमाल गरबा टिकट और मेकअप के प्रचार-प्रसार के लिए किया गया… और इसे इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर प्रसारित किया गया… शिकायतकर्ता ने वीडियो में प्रदर्शित गतिविधियों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के विपरीत बताते हुए युवाओं पर इसके गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई थी… मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध वीडियो के आधार पर अपराध क्रमांक 1390/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196, 299 एवं 3(5) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है!


सोशल मीडिया पर बिलासपुर पुलिस की सख्त चेतावनी…


बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि धार्मिक आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रतीकों का इस्तेमाल प्रचार या मनोरंजन के नाम पर इस तरह नहीं किया जाना चाहिए… जिससे किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बने…
पुलिस ने चेतावनी दी है! कि लाइक, व्यूज और प्रचार हासिल करने के लिए आपत्तिजनक सामग्री अथवा हथियारनुमा वस्तुओं का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी… साथ ही आम नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने और बिना सत्यापन के किसी भी आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री को आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed