
रायपुर,,, राजधानी की पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जोन अंतर्गत थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया… पुलिस को सूचना मिली कि लालपुर ओवरब्रिज के नीचे दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं!
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए… वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्धों को हिरासत में लिया…
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विशाल धामेचा (28 वर्ष) और सौरभ पंजवानी (30 वर्ष), दोनों निवासी रायपुर, बताया… मोबाइल जांच में खुलासा हुआ कि वे “All Panel Exchange” के माध्यम से आईडी बनाकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेल और खिलवा रहे थे!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन एवं 10,000 रुपये नगद जब्त किए… जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1,70,000 रुपये आंकी गई है! आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 62/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 तथा 112(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
प्रकरण में ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले अन्य ग्राहकों की भी जानकारी मिली है, जिनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
गिरफ्तार आरोपी…
01. विशाल धामेजा पिता स्व. आत्मा राम धामेचा उम्र 28 साल निवासी बाबा गोला राम नगर फेस 02 टाटा मोटर्स देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर…
02. सौरभ पंजवानी पिता भगवान दास पंजवानी उम्र 30 साल निवासी देवपुरी थाना टिकरापारा रायपुर…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 10, 2026अशोक विधानी के भट्ठे तक कैसे पहुंचे गौठान वाले खच्चर? वायरल ऑडियो ने मचाया गधा पुराण का बवाल, एनजीओ ने पूछे तीखे सवाल, किसके हुक्म से हुई खच्चरों की शिफ्टिंग, मेयर पति पर आरोपों से निगम की साख का धुआं, शहर में चटखारे और प्रशासन की खड़ी खाट…
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
