Wed. Oct 21st, 2026

हथियार लेकर गांजा व मवेशी का तस्करी करने वाला अंतराज्जीय गिरोह पकड़ा.. उड़ीसा महाराष्ट्र यूपी एमपी से जुड़े थे तस्करों के तार..

बिलासपुर पुलिस ने हथियार लेकर गांजा और मवेशी की तस्करी करने वाले अंतराज्जीय का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की है.. गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से एक पिस्तौल दो देसी कट्टा और एक दर्जन से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद की गई है मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश से ने बताया कि, बिलासपुर पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी कि छत्तीसगढ़ और बिलासपुर की सीमा से अंतराज्जीय गिरोह सदस्यो द्वारा राज्य और जिले की सीमा से गांजा और मवेशी तस्करी का कार्य किया जा रहा है जिसके बाद बिलासपुर एसीसीयू, थाना हिर्री और थाना चकरभाटा की टीम ने बेलमुंडी के पास कार्रवाई की इस दौरान पुलिस की टीम को देखकर हथियार बंद आरोपी मौके से भागने लगे जिसे घेरकर पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों की जब तलाशी ली गई

तो उनकी गाड़ी से 22 किलो गांजा पिस्तौल दो देसी कट्टा वह एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किया गया.. बिलासपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सभी आरोपी कानपुर मुजफ्फरपुर और अन्य जगहों के रहने वाले हैं जो लंबे समय से अंतराज्जीय सीमा में गांजा तस्करी और पशु तस्करी का कार्य कर रहे थे, इनमें से कई आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व अन्य की कार्रवाई हो चुकी है..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed