
रायपुर,,बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस के TTE ने एक पति-पत्नी से बदसलूकी की है। पति-पत्नी कश्मीर से घूम कर वापस दिल्ली से ट्रेन में बैठकर रायपुर आ रहे थे। इस बीच इन्होंने सीट के एडजस्टमेंट को लेकर सेकंड क्लास के TTE से बात की। तो कोच में मौजूद एक अन्य टीटीई ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें TTE महिला से मोबाइल छीनता हुआ दिख रहा है। नाम न छापने की शर्त पर पीड़ित ने बताया कि वह पत्नी के साथ कश्मीर घूमने गए हुए थे। उन्होंने दिल्ली से रायपुर के लिए राजधानी एक्सप्रेस का सेकंड क्लास में टिकट बुक करवाया था। दोनों की सीट अलग-अलग जगह पर थी। तो पति ने कोच में मौजूद TTE से सीट एक जगह देने का निवेदन किया। तभी वहां पर मौजूद एक अन्य TTE ने उनके साथ गलत तरीके से बात करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
इस मामले में पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि TTE ने उसे मेंटल कहा। जिसका उन्होंने विरोध भी किया। रविवार सुबह जब ट्रेन रायपुर पहुंची। तो उन्होंने TTE को गलत व्यवहार के लिए टोका। तो बहसबाजी शुरू हो गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
