
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर गुरुवार रात लूट की बड़ी वारदात हुई है! जहां इको और बुलेट सवार सशस्त्र इको कार और बुलेट सवार लूटेरो ने राजकिशोर नगर चौक महालक्ष्मी ज्वेलर्स संचालक के क्विड कार का पीछा किया और लाठी व हथौड़े से हमला कर कार का शीशा तोड़ हमला किया… लुटेरों और ज्वेलर्स संचालक के बीच मारपीट का वीडियो भी सामने आया है!

लुटेरे कारोबारी को घायल कर अपनी इको और बुलट छोड़ ज्वेलर्स संचालक की क्विड कार को ले भागे… जिसमे पूरे दुकान के जेवरात भरे थे! वारदात में घायल कारोबारी को बहतराई रोड के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है!
सूचना पर सिटी के सारे थानों के थानेदार और स्टाफ व आईजी एसएसपी भी मौके पर पहुँचे… गोली चलने की पुष्टि तो नही हुई है! पर मौके से भरा मैगजीन और कारतूस बिखरे मिले…
वारदात रात करीब 9.30 बजे राजकिशोर नगर- महावीर सिटी के बीच की है! यह सड़क आमतौर पर सुनसान रहता है! सन्देह है! कि आरोपियों ने रेकी करने के बाद ज्वेलर्स कारोबारी से सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है!
इस वारदात में गम्भीर रूप से घायल ज्वेलर्स कारोबारी के सिर पर गम्भीर चोटें आई है!
पार्षद ने दी सूचना….
भाजपा पार्षद जय वाधवानी ने बताया कि वे राजकिशोर नगर चौक काम्प्लेक्स के अपनी दुकान पर बैठे थे! तभी सूचना मिली कि टेलीफोन एक्सचेंज के पास 8-10 लोगो के बीच मारपीट हो रही है! वे मौके पर पहुचे तो वारदात का पता चला तो उन्होंने सरकंडा थाने में इसकी सूचना दी… कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई…
इको के पीछे…
बताया जा रहा कि आरोपी इतने बेखौफ थे! कि अपनी इको के बैक स्क्रीन पर लीलेश गोविंद लिखकर भाग निकले…
आईजी ने कहा फायरिंग की पुष्टि नही…
आईजी रामगोपाल गर्ग ने मीडिया के सवाल पर कहा कि फायरिंग की पुष्टि तो नही हुई है! लेकिन घटनास्थल पर मैगजीन और कारतूस मिले है!
पुलिस डॉग ने लगाई दौड़…
वारदात के बाद पहुँचे फोरेंसिक टीम ने जहां इको गाड़ी से जवाब और उंगलियों के निशान लिए, वही पुलिस डॉग ने घटनास्थल से महावीर सिटी की ओर दौड़ लगाई…
दुकान बंद कर जेवर ले घर जा रहे थे संचालक…
राजकिशोर नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास रहने वाले महालक्ष्मी ज्वेलर्स के कारोबारी संतोष पिता अक्षयवट नाथ तिवारी रोज की तरह दुकान बंद कर रोज की तरह कार में जेवर से भरा बैग लेकर अपने घर लौट रहे थे बियाबान रोड पर ये वारदात हुई…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
