Sat. Oct 17th, 2026

सिरगिट्टी में नर्मदा कोल्डड्रिंक फैक्ट्री पर IT का ‘हॉट’ छापा! नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड और Coca-Cola से जुड़े ठिकानों पर देशभर में एक साथ दबिश, औद्योगिक गलियारों में हड़कंप, दस्तावेजों की गहन जांच जारी…

बिलासपुर,,, औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में सुबह उस वक्त असामान्य हलचल में बदल गई… जब आयकर विभाग की टीम ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की कोल्डड्रिंक फैक्ट्री में दबिश दी… छह सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच शुरू की… कार्रवाई की सूचना मिलते ही औद्योगिक हलकों में चर्चा तेज हो गई…
नर्मदा कोड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, जो बहुराष्ट्रीय ब्रांड Coca-Cola के उत्पादों का निर्माण करती है! क्षेत्र में एक प्रमुख विनिर्माण इकाई के रूप में जानी जाती है! सिरगिट्टी स्थित संयंत्र से मध्य भारत के कई हिस्सों में उत्पादों की आपूर्ति की जाती है!
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है! कंपनी से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी देश के अलग-अलग शहरों में आयकर विभाग की टीमें एक साथ सक्रिय हुई हैं! रायपुर स्थित डिपो, उदयपुर बेवरेज जबलपुर, सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर और राजधानी दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में भी जांच की खबर सामने आई है!
कंपनी के स्वामित्व और प्रबंधन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं! बताया जा रहा है! कि प्रदीप अग्रवाल कंपनी के प्रमुख संचालक हैं! जबकि बिलासपुर इकाई का संचालन नवनीत अग्रवाल देख रहे हैं! आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों के मिलान, कर विवरणियों और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल कर रही है!
फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है! फैक्ट्री परिसर में प्रवेश-निकास नियंत्रित कर दिया गया है! और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है! कार्रवाई कितने समय तक चलेगी, यह स्पष्ट नहीं है! लेकिन संकेत मिल रहे हैं! कि जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है!
बिलासपुर के औद्योगिक परिदृश्य में यह कार्रवाई एक बड़ी प्रशासनिक हलचल के रूप में देखी जा रही है! आयकर विभाग की यह समन्वित दबिश आने वाले दिनों में और भी खुलासों का संकेत दे रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed