
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के राजकिशोर नगर के ज्वेलर्स कारोबारी पर जानलेवा हमला व लूट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है! यूपी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूट का सोना बरामद कर लिया है! दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है! जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है!
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गत मंगलवार रात राजकिशोर नगर टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर लूटेरे अपनी कार और बाइक को छोड़ कारोबारी की ज्वेलरी से भरी कार लेकर भाग निकले थे। इसके बाद आरोपी लूटेरे कारोबारी की कार को उरतुम के पास छोड़कर यूपी तक भाग निकले। उत्तरप्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि मिर्जापुर के हरौरा थाना क्षेत्र के जंगल में कुछ संदिग्ध लोग छिपे है जिनकी हरकते संदिग्ध है।
खबर है कि पुलिस फोर्स ने चारो तरफ से जंगल की घेराबंदी की तो इन लोगो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद 4 आरोपियों को धरदबोचा इनमें से दो आरोपियों के पैर में गोली लगने और इन आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने व गोलीबारी में एक सिपाही के भी घायल होने की खबर है।
बताया जा रहा कि ये आरोपी जंगल के रास्ते बिहार भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस को भनक लग गई और ये पकड़े गए।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
