
00 बताया लूट के माल की जब्ती और हथियार बरामदगी की सूचना मिली है…
00 बिलासपुर के ईरफान पर स्कार्पियो से रेकी करने और वारदात में शामिल होने आरोप..
बिलासपुर,,,, राजकिशोर नगर के सर्राफा कारोबारी पर जानलेवा हमले और लूट के आरोपियों में जैसा कि सन्देह था! 4 आरोपी दिल्ली, यूपी और राजस्थान के और 1 आरोपी बिलासपुर टिकरापारा का निकलां आईजी रामगोपाल गर्ग ने यूपी मिर्जापुर पुलिस द्वारा मठभेड़ के बाद इन आरोपियों को पकड़ने और आरोपियों को यहाँ लाने की जा रही कार्रवाई के सम्बंध में मीडिया को जानकारी दी!
आईजी श्री गर्ग ने बताया कि वारदात के बाद लूटेरे कारोबारी की कार को उरतुम और परसाही के बीच छोड़कर भाग निकले तकनिकी साक्ष्य और मुखबिरों से आरोपियो के यूपी- बिहार भागने की सूचना पर यूपी और बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी से अवगत करा बताया गया कि आरोपी, सोनभद्र होते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले तरफ भागे है!


इज़के साथ ही पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश रवाना किया गया।
उधर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस ने सूचना पर जंगल की घेराबंदी कर बुधवार-गुरुवार रात करीब 2 बजे 2 आरोपी विनोद उर्फ बीनू और करीम खान को एक कार से धरदबोचा। वही जंगल मे सर्च कर दो और आरोपी
विजय लांबा और मोनू उर्फ राहुल को जंगल से गिरफ्तार कर लिया,। थाना अहरौरा में आरोपियो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 35/26, एवं 36/26 धारा 109,317 (2) बीएनएसए व 25 आर्मस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आईजी श्री गर्ग ने बताया कि आरोपियों से लूटे गए जेवरात एवं सामग्रियों को मिर्जापुर पुलिस के द्वारा जप्त कर रिकवर कर लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है. आरोपियों के पास से आग्नेय अस्त्र भी बरामद होने की जानकारी भी मिली है। बिलासपुर पुलिस की एक टीम मिर्जापुर पहुंच चुकी है, जो अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई करेंगी। आईजी ने बताया कि घटना में संलिप्त एक आरोपी इमरान रेकी और घटना में शामिल था, उसकी भी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर, उसकी स्कार्पियों को जप्त कर लिया गया है।
*कई राज्यो की पुलिस को लांबा का इंतजार*
आईजी ने बेहद शातिर अंतर्राज्यीय आरोपी विजय लांबा को पूरी वारदात का मास्टर माइंड बताते हुए कहा कि उसके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में 70 से भी अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके गत दिसम्बर माह में हुई एक और घटना में भी शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई है, देश के अन्य राज्यों में भी हुई ऐसी घटनाओं के संबंध में आरोपी को यहां लाकर पूछताछ किया जाएगा।
*ये है आरोपी*
1-विजय लांबा पिता राम लाल साकिन ओम बिहार उत्तम नगर द्वारका उत्तरी दिल्ली,
2- मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित पिता स्व. सुन्दर साकिन सोरखा सेक्टर 113 कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश
3-विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पिता सुखलाल प्रजापति, निवासी दादाबाड़ी कोटा राजस्थान
4- करीम खाम पिता वसीम खान, चकमहमूद, सकलेन नगर बरेली उत्तर प्रदेश
5- ईरफान अली पिता अकरम अली उम्र 32 वर्ष साकिन टिकरा पारा बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
