
बिलासपुर,,, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 594 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है!
पुलिस के अनुसार मामला अपराध क्रमांक 58/2026, धारा 20बी एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है! वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई!
मुखबिर से सूचना मिली थी! कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास अंग्रेजी स्कूल के सामने गली में ट्रॉली बैग में गांजा रखकर बिक्री की फिराक में खड़ा है! सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया…
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु यादव (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 24, रेलवे कॉलोनी, थाना जीआरपी झारसुगुड़ा, ओडिशा बताया… तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग से 10 किलो 594 ग्राम गांजा बरामद हुआ… आरोपी ने स्वीकार किया कि वह झारसुगुड़ा से गांजा बिक्री के लिए बिलासपुर आया था!
पुलिस ने मादक पदार्थ एवं मोबाइल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है! कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित पुलिस व आरपीएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही!
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा…!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
