Sat. Oct 17th, 2026

आईपीएस गगन कुमार और थाना प्रभारी देवेश राठौर की सटीक रणनीति से सुलझा अंधा कत्ल: अरपा डैम हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए युवक की हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर,,,  सिटी कोतवाली पुलिस ने बहुचर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है! अपराध क्रमांक 122/2026, धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था!
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी स्थित चेक डैम के ऊपर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी! बाद में शव की पहचान ग्राम नरगोड़ा निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई… पोस्टमार्टम, डायटम और विसरा रिपोर्ट के साथ तकनीकी विश्लेषण से हत्या की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर विवेचना तेज की गई!
तकनीकी इनपुट और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने विकास उर्फ भोले केवट (20 वर्ष) और शनि उर्फ छोटू गंधर्व (20 वर्ष) को हिरासत में लिया… नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया…
पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन दोनों आरोपी पचरी घाट डैम के पास शराब सेवन के बाद लौट रहे थे! वहां मृतक को अकेले बैठा देख मोबाइल और नगदी लूटने की नीयत से मारपीट की… विरोध करने पर गंभीर रूप से घायल कर अचेत अवस्था में पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई…
वारदात के बाद आरोपी मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए थे!पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है! दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed