
रायगढ़,,, रायगढ़ पुलिस ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले इंटर स्टेट गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता के हावड़ा स्थित एक होटल में दबिश दी… संयुक्त टीम ने 6 स्थायी वारंटियों समेत कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया… गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूख और रोहित बुटानी शामिल हैं! जो लंबे समय से फरार चल रहे थे!
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट, एक कैलकुलेटर और ₹3600 नकद बरामद किए… जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब ₹6.50 लाख आंकी गई है! शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है! कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए कई राज्यों में वर्ल्ड कप मैचों पर करोड़ों रुपए का दांव लगवा रहे थे!
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में थाना कोतवाली और चक्रधरनगर में जुआ एक्ट के तहत इन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुए थे! फरार होने पर न्यायालय से स्थायी वारंट जारी किया गया था!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में साइबर थाना, कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की… एसएसपी ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि जुआ-सट्टा से जुड़े अपराधियों को कहीं भी छुपने नहीं दिया जाएगा… और रायगढ़ में ऐसे अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी…
पकड़े गए दो अन्य संदिग्धों अंकित सराफ और अजीत विश्वास की भूमिका की जांच जारी है! वही बिलासपुर के भी सट्टा किंग बड़े बड़े महानगरों में छिपे बैठे है! और वहीं से अपना कारोबार कर रहे है! पुलिस का कहना है! कि नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है! अब देखना ये होगा कि महानगरों में बैठ कर सट्टा चलाने वाले सट्टा बाजों तक पहुंच पाएगी पुलिस या फिर…?

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
