
बिलासपुर,,,, बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ… जिसमें मुख्य अतिथि अरुण साव ने नई टीम को शपथ दिलाई…


कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की… विशेष अतिथियों के रूप में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप उपस्थित थे!

उल्लेखनीय है! कि हाल ही में संपन्न चुनाव में अजीत मिश्रा प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं! उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप परिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सह सचिव हरिशंकर गंगवानी तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में कैलाश यादव चुने गए हैं!

मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी… उन्होंने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब से अनेक वरिष्ठ पत्रकार निकले हैं!

जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर को पहचान बनाई है! नई टीम इस गौरव को और आगे बढ़ाएगी… उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए कहा कि इसमें निरंतर मेहनत, प्रतिबद्धता और निष्पक्षता की आवश्यकता होती है! बड़ी संख्या में जुड़े नए पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने इसमें राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों को भी आमंत्रित करने का सुझाव दिया…
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है! साथ ही प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प का कार्य भी प्रगति पर है! उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को मजबूत बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया…
अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस को माना गया है! मीडिया न केवल राजनीतिक गतिविधियों पर नजर रखती है! बल्कि बिलासपुर के हितों के लिए संघर्ष में भी अग्रणी भूमिका निभाती है! उन्होंने बताया कि प्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर राजधानी रायपुर में उच्च स्तरीय बैठकों में चर्चा कर निर्णय लिया जाना इसकी प्रभाव शीलता का प्रमाण है!
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेस क्लब केवल समाचार प्रकाशन तक सीमित नहीं है! बल्कि क्षेत्रीय हितों की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाती है! बिलासपुर में रेलवे जोन और केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में प्रेस क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है!
विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रेस क्लब की निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि बिलासपुर को उसका वाजिब हक दिलाने में मीडिया ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है! नव निर्वाचित प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया… उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया…. गरिमामय आयोजन में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे… समारोह ने प्रेस क्लब की नई टीम के प्रति विश्वास और अपेक्षाओं को नई दिशा दी…!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
