Sat. Oct 17th, 2026

लखीराम ऑडिटोरियम के पास खूनखराबा
कांग्रेस नेता के बेटे पर ताबड़तोड़ चाकू वार, पॉश इलाके में मची सनसनी; CCTV खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज…

बिलासपुर,,, न्यायधानी के पॉश इलाके में शुक्रवार शाम हुई चाकूबाजी ने कानून-व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े कर दिए…

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित लखीराम ऑडिटोरियम के पास वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ… घायल युवक निजी अस्पताल में भर्ती है! हालत गंभीर बताई जा रही है!


मामूली कहासुनी से हिंसक झड़प…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक अपने दोस्तों के साथ ऑडिटोरियम के पास खड़ा था!

इसी दौरान युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता और उनके साथियों से किसी बात पर कहासुनी हुई! बहस कुछ ही मिनटों में धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई!

चाकू से कई वार, मौके पर गिरा युवक...


आरोप है! कि विवाद बढ़ते ही आरोपियों ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ वार किए…

गंभीर चोट लगते ही युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा… हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए… आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी…

अस्पताल में उपचार, पुलिस की दबिश…

घायल को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया… जहां डॉक्टरों की टीम निगरानी में रखे हुए है!

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची… मामला दर्ज कर लिया गया है! सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं! और संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है!

सार्वजनिक स्थल पर वारदात से दहशत…

शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल के पास हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है!

लोगों ने सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है! पुलिस का दावा है! कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है! और जल्द गिरफ्तारी होगी!

बाइट,,, S.R साहू थाना प्रभारी सिविल लाइन

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed