
बिलासपुर,,, सोने- चांदी के दाम में क्या उथल-पुथल मची बवाल मच गया… लूटम लूट मचा है! सराफा दुकान के शटर काट चोरी के प्रयास हो रहे है! गिरवी वालो का लफड़ा पहले ही सामने आ चुका है! अब एक के बाद एक लूट और चोरी की वारदात सामने आ रही है!


शुक्रवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया का सराफा कारोबारी तब लूट गया… जब वह घर जाने के लिए जेवर से भरे बैग को दुकान के चबूतरे पर शटर गिरा रहा था! इतने में 3 बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे उनके 10 किलो चांदी और 6 तोला सोने से भरा बैग लेकर भाग निकले…

इधर सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा अमरैया चौक स्थित राधिका ज्वेलर्स के शटर में लगे तालों को पत्थर से कुचलकर तोड़ने और आरी से काटकर चोरी के प्रयास का मामला भी सामने आया है! ये कारोबारी परिवार पहले ही लूटकांड में बर्बाद हो चुका है! लुटरे दुकान से घर गोड़पारा जाने के दौरान इस ज्वेलर्स के संचालक को स्कूटर समेत गिराकर सिटी कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी रपटा के पास से 7-8 लाख का जेवर ले भागे थे! इसके चलते सदमे में ज्वेलर्स दुकान संचालक की माँ का निधन हो गया…

इस मामले का दिलचस्प पहलू ये है! कि आरोपी भी पकड़े गए पर दुकान संचालक को महज 60-70 हजार का माल ही मिला बाकी का माल आज तक नही मिला… उस समय मीडिया में आरोपियों को पकड़ने की खूब खबरे भी चलवाई गई…. लेकिन इस ज्वेलर्स संचालक को क्या मिला… उल्टे फिर उनके यहां चोरी का प्रयास हुआ…

राजकिशोर नगर में ज्वेलर्स कारोबारी पर जानलेवा हमले और लूट की खबर से पहले ही कोहराम मचा है! हालांकि आरोपी यूपी में पुलिस से मठभेड़ में घायल हुए और पकड़े गए…
इससे पहले सराफा कारोबारियों द्वारा कलेक्टर एसपी को इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया था! कि सोने के रेट बढ़ने के बाद लोग गहने रखे जेवरात छुड़ाने आ रहे… मियाद बढ़ने के चलते विबाद बढ़ रहा है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
