
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ का P.D.S सिस्टम कैसे भ्र्ष्टाचार की गेड़ी पर चल रहा… ACB का ये ट्रेप इसका एक उदाहरण है! दरअसल बिलासपुर ACB की टीम ने फिर मस्तूरी इलाके के फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है! आरोप है! कि उन्होंने एक स्व सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटित करवाने के एवज में एक लाख रुपए की डिमांड रखी थी…

ACB बिलासपुर से मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह निवासी महेंद्र पटेल ने गत 3 फरवरी को ACB कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई… कि वर्तमान में ग्राम विद्याडीह का शासकीय उचित मूल्य दुकान पंचायत द्वारा संचालित है! गांव के “शैल स्व सहायता समूह ” ने करीब 3 माह पूर्व मस्तूरी S.D.M कार्यालय में इस दुकान के संचालन के लिए आवेदन दिया था!
समूह के पदाधिकारियों ने महेंद्र पटेल से इसके लिए प्रयास करने कहा… महेंद्र पटेल ने जब फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार से संपर्क किया तो आरोप है! कि उन्होंने S D.M के समक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और दुकान का आबंटन आदेश जारी करवाने के एवज में 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की… शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने तय योजना के तहत ट्रेप की योजना बना शनिवार 21 फरवरी को आवेदक महेंद्र को रिश्वत के रकम की बंडल थमहा आरोपी फ़ूड इंस्पेक्टर को देने आरोपी फ़ूड इस्पेक्ट के बिलासपुर राजकिशोर नगर महावीर सिटी, स्थित आवास पर भेजा जैसे ही फ़ूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने रिश्वत के 90 हजार रुपये अपने हाथ मे लिया एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ उससे रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर आरोपी फ़ूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत गिरफ्तार कर आरोपी के आवास पर सर्च कार्रवाई भी की।
एसीबी ने फिर अपील की है कि किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.0177 लाख का तवा ठंडा हुआ नहीं कि 1.40 करोड़ की अंगाकर रोटी फिर सिक गई, निगम में एफडीआर का खेल जारी, 9 साल पुरानी फाइल खुली तो सवालों की आंच में अफसर और ठेकेदार दोनों गरम…
Uncategorized2026.09.01छत्तीसगढ़ में ‘लाशों का खेल’ देहदान के नाम पर सैकड़ों मानव शरीरों की कथित खरीद-फरोख्त का दावा, विधायक रिकेश सेन के पोस्ट से मचा हड़कंप; बोले जल्द होगा बड़ा खुलासा, राज खुला तो कई चेहरे होंगे बेनकाब…
Uncategorized2026.09.01पाराघाट में जमीन का खेल या बड़ा झोल? 117 एकड़ खरीद से खसरा 170 तक सवालों की बौछार, किसानों का आरोप जमीन गई, नौकरी-पुनर्वास गायब, शासकीय रास्ता भी प्लांट के नाम होने का दावा, अब कलेक्टर के दरबार में पहुंचा पूरा मामला…
Uncategorized2026.08.31कबाड़ का खेल पड़ा भारी, सिरगिट्टी पुलिस ने बजा दिया कार्रवाई का डंका, 10 अवैध कबाड़ी तलब, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेशी—इलाके में कबाड़ कारोबारियों में मचा हड़कंप, पुलिस बोली नियम तोड़ोगे तो कार्रवाई तय…
