Sat. Oct 17th, 2026

सरकंडा लूटकांड में 24 घंटे का ऑपरेशन क्लीन: मिर्जापुर से दबोचे गए आरोपी, माल बरामद; अब पुलिस का सख्त अल्टीमेटम—जांच में दखल बर्दाश्त नहीं, अफवाहों पर लगेगा ब्रेक…

बिलासपुर,,, सरकंडा क्षेत्र में हुई करोड़ों की सोने-चांदी ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को मिर्जापुर से माल समेत ट्रैक कर गिरफ्तार किया..  त्वरित कार्रवाई के बाद अब टीम आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है! और प्रकरण की विधिवत विवेचना आगे बढ़ा रही है!
गवाहों के बयान दर्ज हो रहे हैं! तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं! पुलिस का कहना है! कि मामले में कुछ और गंभीर पहलुओं की भी जांच जारी है! और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों के अन्य संभावित कृत्यों की पड़ताल चल रही है! इस बीच, जांच से जुड़ी गोपनीय सूचनाओं के प्रकाशन पर पुलिस ने आपत्ति जताई है!प्रशासन का स्पष्ट कहना है! कि अप्रमाणित या अधूरी जानकारी सार्वजनिक होने से विवेचना प्रभावित हो सकती है! और आरोपियों को अनावश्यक लाभ मिल सकता है! इससे न्यायिक प्रक्रिया और कानून-व्यवस्था दोनों पर असर पड़ने की आशंका रहती है!
पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर मीडिया से संयम और जिम्मेदारी बरतने का आग्रह किया है! प्रशासन ने भरोसा दिलाया है! कि जांच पूरी होते ही सभी तथ्य आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किए जाएंगे… फिलहाल अफवाहों से बचने और प्रमाणित सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की गई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed