
बिलासपुर,,, बोदरी नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी ने मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है! पीड़ित महेंद्र राठौर ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण थाना सरकंडा में विस्तृत शिकायत सौंपी है!



शिकायत के अनुसार 24 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच वे सहकर्मियों के साथ चकरभाठा मार्केट क्षेत्र में मासिक यूजर चार्ज संग्रह करने पहुंचे थे! इसी दौरान आनंद क्लॉथ स्टोर के संचालक दिलीप मोटवानी और उनके पुत्र यशपाल मोटवानी ने भुगतान से इनकार कर कथित रूप से सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया…
पीड़ित का आरोप है! कि विवाद बढ़ने पर यशपाल मोटवानी दुकान से बाहर आए और धक्का-मुक्की की, जिससे उन्हें चोट आई… बेल्ट निकालकर मारपीट की धमकी देने तथा बाजार में अपमानित करने की भी बात शिकायत में कही गई है! सहकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई…
शिकायत में यह भी उल्लेख है! कि घटना की जानकारी नगर पालिका कार्यालय में देने पर दोनों पक्षों को बुलाया गया… जहां कथित रूप से समझौते का दबाव बनाया गया…. नगर पालिका अध्यक्ष के पति विजय वर्मा पर भी जातिसूचक टिप्पणी करने और प्रभाव का दुरुपयोग कर मामला दबाने का आरोप लगाया गया है!
पीड़ित ने एससी-एसटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही घटना स्थल और नगर पालिका परिसर के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने की मांग भी की गई है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 16, 2026एक निगम, दो रावण और 24 लाख का दहन! विजय केशरवानी ने छेड़ा सियासी संग्राम, पूछा—अरपांचल को निगम नहीं, रावण डबल क्यों? जनता की सड़क-नाली छोड़ किसे खुश करने में जुटा है सत्ता का दरबार?…
UncategorizedOctober 16, 2026बच्चों की पढ़ाई ठेंगे पर, गुरुजी की नेतागिरी का अलग स्कूल, प्रतिनियुक्ति में रसूख, ऑनलाइन हाजिरी पर सवाल और RTI की जानकारी गायब! शिकायतों का पुलिंदा तैयार, शिक्षा विभाग की चुप्पी बरकरार आखिर गुरुजी पर मेहरबानी क्यों?…
UncategorizedOctober 16, 2026अरपा की रेत का अवैध खेल पड़ा भारी, जेसीबी ऑपरेटर अनिल कुमार गौलिया को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की कठोर सजा, ऊपर से 26 हजार का जुर्माना भी ठोका रेत की कमाई के चक्कर में जेल की सवारी…
UncategorizedOctober 16, 2026बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के सट्टा साम्राज्य पर कोर्ट का करारा वार! 3Stumps का खेल पड़ा महंगा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश, छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र तक फैली जमीन-दुकान और एफडी पर पुलिस का शिकंजा…
