Sat. Oct 17th, 2026

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में होली से पहले हंगामा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रंग उत्सव में दंगल, बाल पकड़कर मारपीट का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल…

बिलासपुर,,,, न्यायधानी का सेंट्रल यूनिवर्सिटी विवाद गढ़ बनकर रह गया है! ताजा मामला यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित प्री होली सेलिब्रेशन का है! जहां 2 छात्र गुटों के बीच जमकर दंगल और उठा पटक मचा… आप खुद देखिए कैसे यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर विद्यार्थी बाल पकड़कर कैसे दनादन मारपीट कर रहे है!
मिली जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा होलिका उत्सव के रंग उत्सव का आयोजन किया गया था! इसी दौरान छात्रों के बीच बहस हुई… और फिर लात घुसे चलने लगे… पूरे घटनाक्रम का दिलचस्प पहलू यह रहा कि एक विद्यार्थी को विद्यार्थियों का समूह बाल पकड़कर लात घुसा बरसाता रहा… पर न तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव का प्रयास किया…

और न ही यूनिवर्सिटी के अफसरों ने शिक्षा के मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस से आई तस्वीरों ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है! कि ये शिक्षा का मंदिर है! या गुंडागर्दी का अड्डा…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed