Sat. Oct 17th, 2026

सुबह-सुबह धुएं से जागा मंगला! गजमोहिनी अपार्टमेंट के इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान राख, दीवार तोड़कर पहुंची फायर ब्रिगेड; शॉर्ट सर्किट की आशंका से दहशत में रहवासी…

बिलासपुर,,,  मंगला क्षेत्र स्थित गज मोहिनी अपार्टमेंट में रविवार सुबह करीब 5 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया… अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित इलेक्ट्रॉनिक सामान के बड़े गोदाम में अचानक धुआं उठता देखा गया… वहां मौजूद वर्करों ने सबसे पहले हल्का धुआं महसूस किया… लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया…

और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई…
गज मोहिनी अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट बताए जा रहे हैं! हालांकि इनमें कितने परिवार रह रहे हैं! इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है! आग लगते ही रहवासी घबराकर बाहर निकल आए… शुरुआती समय में मौके पर पर्याप्त पानी और संसाधन उपलब्ध नहीं थे! जिससे स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में असफल रहे…


सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया… अधिकारियों के अनुसार गोदाम का आकार बड़ा है! और अंदर जाने का रास्ता सीमित होने के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आईं… घना धुआं और तेज गर्मी के चलते फायर कर्मियों को दीवार तोड़कर अंदर पहुंचना पड़ा… कड़ी मशक्कत के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया… हालांकि पूरी तरह नियंत्रण की प्रक्रिया जारी रही…


आग में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है! राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है! प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है! प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है! और नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है! घटना के बाद पूरे मंगला क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed