
बिलासपुर,,, जिले के सीपत थाना क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी के पास चखना सेंटर में हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया… इस घटना में भारतीय थल सेना के जवान विनोद कुमार लोनिया समेत तीन लोग घायल हो गए… पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नरगोड़ा निवासी भरत लाल लोनिया (29 वर्ष) 18 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे सीपत स्थित शराब भट्टी में शराब लेने गया था! इसी दौरान वहां मौजूद अरविंद सिंह ठाकुर से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया… देखते ही देखते विवाद बढ़ गया… और आरोप है! कि अरविंद सिंह ठाकुर ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों को बुला लिया…
पीड़ित का आरोप है! कि इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी… इस दौरान हाथ-मुक्कों, डंडों और नुकीली वस्तु से हमला किया गया…. जिससे भरत लाल लोनिया को कमर, सिर, दोनों कंधों और पैरों में चोटें आईं…

बताया जा रहा है! कि जब विवाद के दौरान बीच-बचाव करने कमल मिश्रा और भारतीय थल सेना के जवान विनोद कुमार लोनिया पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की… इस घटना में विनोद कुमार लोनिया और कमल मिश्रा को भी चोटें आई हैं…!

घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत ले जाया गया… जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया…

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर सीपत पुलिस ने आरोपी अरविंद सिंह ठाकुर एवं अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!

पुलिस का कहना है! कि पूरे मामले की जांच की जा रही है! और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी…
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
