
00 पटाखा और जाने क्या- क्या लेकर कॉलेज आ रहे स्टूडेंट…
00 बदमाशी या रंजिश, क्या है हमले का कारण…?
बिलासपुर,,,, न्यायधानी के शिक्षा के मंदिर में अब बम पटाखे से एक छात्र पर हमले का गम्भीर मामला तोरवा क्षेत्र के चौकसे कॉलेज से सामने आया है!
बताया जा रहा कि प्रथम वर्ष का छात्र रुद्रनारायण सोनी दोपहर अपने सहपाठियों धनेश्वर, प्रतीक, भूमिका और ऐश्वर्या के साथ कॉलेज परिसर के कैंटीन के पास बैठा था! तभी कॉलेज के ही छात्र तरुण कश्यप ने अपनी जेब से पटाखा निकालकर जलाया और सीधे रुद्रनारायण पर फेंक दिया… जिससे भगदड़ मच गई… पटाखा बाईं आंख के पास फटने से रुद्र वह बुरी तरह घायल हो गया… अफरा-तफरी के बाद घायल छात्र को सिम्स अस्पताल ले जाया गया… जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही… पीड़ित की मां ने तोरवा थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है! पुलिस ने कॉलेज प्रशासन और छात्रों से घटना की जानकारी लें जांच शुरू कर दी है! इस घटना ने चौकसे कालेज प्रबंधन को कटघरे में खड़ा कर दिया है! की क्या यहां अनुशासन नाम की चीज नही है! यदि है! तो फिर विद्यार्थी कैसे जेब मे बम फटाखा और जाने क्या- क्या लेकर आ रहे है!इस कालेज में सैकड़ो विद्यार्थी पढ़ रहे क्या उनके सुरक्षा की यहाँ कोई व्यवस्था नही है…?
पिछले कुछ समय से बिलासपुर के शिक्षण संस्थानों से जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही है! वो किसी हास्यपद स्थिति से कम नही है!
पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लापता छात्र की परिसर के पानी भरे डबरे से लाश मिलने, फिर सीवी रमन यूनिवर्सिटी से एक होस्टलर छात्र के अचानक लापता होने की खबर से वैसे ही न्यायधानी के शिक्षण संस्थाओं की फजीहत जग जाहिर है! ऐसे में निजी चौकसे कॉलेज परिसर से सामने आई इस घटना ने पालकों को सोचने विवश कर दिया है! कि ये शिक्षा का मंदिर है! या फिर बदमाशो का अड्डा जहा से आये दिन इस तरह की घटानाये सामने आ रही है…?
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 9, 2026नकली सामानों का न्यायधानी में अजब खेल, सिगरेट-कॉस्मेटिक्स से खाद्यान्न तक सवालों का झोल, अब मेरियाट की सेल में ब्रांडेड कपड़ों पर नकली होने का आरोप! 80% छूट का आकर्षण, 27 हजार की खरीदारी और मामला पहुंचा थाने, असली ब्रांड या नकली का ब्रह्मांड?…
UncategorizedOctober 9, 2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस का वारंटियों पर वार, 2 महिलाओं समेत 11 की धरपकड़, अदालत की फाइलों में दबे वारंटों पर चला पुलिस का डंडा, त्योहार में हुड़दंग की तैयारी वालों को पहले ही झटका, अब पूजा होगी शांत या वारंटियों की बढ़ेगी टेंशन?…
UncategorizedOctober 9, 2026गिलहरी छाप सेवा, समाज के नाम बड़ा पैगाम, हरदीप सलूजा बोले सेवा में छोटा-बड़ा कुछ नहीं, बस नेक नीयत चाहिए! तीन महीने में 29 काम, कहीं राशन तो कहीं व्हीलचेयर, सेवा का ऐसा जलवा कि जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे…
UncategorizedOctober 9, 2026साढ़े 17 करोड़ के सर्पदंश मुआवजा कांड में 21 गिरफ्तारियां, फिर जांच को सूंघ गया सांप! अफसरों की कुर्सियां इधर-उधर, जमानत वाले बाबू को पुरानी सीट मिलने की चर्चा… वाह रे सिस्टम, सांप भी हैरान, जनता परेशान…
