
बिलासपुर। धारदार हथियार लहराकर वालों को भयभीत करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा जप्त किया गया है।
सरकंडा थाना क्षेत्र में 12.मई को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीएलएस कॉलेज के सामने एक व्यक्ति धारदार फरसा हाथ में लेकर लहरा रहा है। आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा की एक युवक फरसा लेकर लहरा रहा है और आने जाने वालों के बीच आतंक फैला रहा है। तब पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उसके हाथ से फरसा छीन लिया। पूछने पर युवक ने अपना नाम तौफिक खान बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार फरसा जप्त कर आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।
आरोपी
तौफिक खान उर्फ गुल्ला पिता सादिक खान उम्र 19 वर्ष निवासी मुरूम खदान पठानपारा, थाना-सरकंडा जिला बिलासपुर (छ०ग०)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
