
प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया ग्राम जेंजराडीह थाना रतनपुर में अपने रिश्तेदार के घर छट्ठी के कार्यक्रम में शामील होने गई थी। 08,मई को शाम में ग्राम जेंजराडीह का रहने वाला संजय सिसोदिया पीड़िता के साथ शराब के नशे में जबरदस्ती कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी रिपोर्ट करने पीड़िता उसी दिन रात्रि में थाना आ रही थी तो आरोपी संजय सिसोदिया द्वारा तुमसे शादी करूगा कहकर पुन: पीड़िता को खेत में ले जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया है कि प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के महिला संबंधी गंभीर अपराध होने से त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी रतनपुर भापुसे (प्रशिक्षु) अजय कुमार द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ने टीम गठित कर ग्राम जेंजराडीह रवाना किया गया जहाँ आरोपी संजय सिसोदिया के घर में घेराबंदी कर आरोपी को चंद घंटो में पकड़कर थाना लाकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, आर. संजय यादव, प्रफुल्ल यादव, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।
आरोपी –
- संजय सिसोदिया पिता रामायण सिसोदिया उम्र 24 वर्ष निवासी जेंजराडीह थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

