
बिलासपुर,,,कलेक्टर ने विगत दिनों सिम्स अस्पताल में लगे एसी के कॉपर वायर चोरी होने की घटना को गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर अस्पताल प्रशासन द्वारा अस्पताल की सुरक्षा एजेंसी बंुदेला सर्विसेस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी। कलेक्टर ने सभी 18 एसी के अविलंब मरम्मत के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज सुबह सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ओपीडी के सामने भी मरीजों के लिए स्ट्रेचर और व्हील चेयर उपलब्ध कराने कहा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वयं यह व्यवस्था मौके पर तत्काल करवाई। व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध होने की सुविधा संबंधी सूचना भी लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अस्पताल में घूम-घूमकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने अस्पताल में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे टॉयलेट को हर हाल में इस महीने की 25 तारीख तक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल में बनाए गए किचन शेड में ही मरीजों के परिजन भोजन बनाएं। कलेक्टर ने आपात चिकित्सा मेल एवं फीमेल वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। गनियारी से आए मरीज श्री राम रतन सूर्यवंशी ने बताया कि यहां ठीक से इलाज हो रहा है। खाना भी समय पर मिल रहा है। बिल्हा के अनिल कुमार ने बताया कि दवाई समय पर मिल रही है। कलेक्टर ने लेबर वार्ड का भी जायजा लिया। वहां कूलर में पानी की व्यवस्था न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट कार्य विभाजन करने कहा। फीमेल वार्ड का भी निरीक्षण कर मरीजों को मिल रहे इलाज की जानकारी ली। काठाकोनी से आई श्रीमती वंदना राजपूत से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। श्रीमती राजपूत ने सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने इसके अलावा एमआरडी कक्ष, आई वार्ड, आईसीयू, मनोरोग वार्ड, टीबी चेस्ट वार्ड, मेल मेडिकल वार्ड सहित अस्पताल के अन्य वार्डाें का बारीकी से निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल में नियमित साफ सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक एसके नायक, उप अधीक्षक डॉ. विवेक शर्मा सहित पीडब्ल्यूडी एवं सीजीएमसी समेत अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…

