
अवैध प्लॉटिंग और खनिज उत्खनन पर सख्त हुए कलेक्टर

बिलासपुर,कलेक्टर अवनीश शरण ने अवैध प्लॉटिंग के मामलों पर सजगता से निगरानी के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा है कि अवैध प्लॉटिंग पर अविलंब सख्त कार्रवाई की जाए। इसी प्रकार उन्होंने अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर भी कार्रवाई करने कहा है। कलेक्टर ने आज समय-सीमा की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए है।

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी स्थिति में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन नही होना चाहिए। सभी एसडीएम और खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई करे।

कलेक्टर ने समय-सीमा के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए इन्हे भी तत्काल निराकृत करने के निर्देश दिए। पीएमओ पोर्टल में लंबित एक माह से अधिक के मामलों का तत्काल निपटारा करने कहा। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने केे पहले स्कूल भवनों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र की भी समीक्षा की। बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कि फिलहाल एनआरसी में 22 बच्चे भर्ती है। कलेक्टर ने कहा कि एनआरसी में क्षमतानुसार बच्चों को भर्ती किया जाए। बच्चों की वेटिंग लिस्ट बनाकर रखी जाए जिससे बच्चों के डिस्चार्ज होने केे बाद नये बच्चों को तुरंत भर्ती किया जा सके।
बैठक में डीएफओ सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा आर.ए. कुरूवंशी, अमित सिन्हा शिव कुमार बनर्जी, एवं सभी एसडीएम सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
