
बिलासपुर हवलदार की खुदकुशी के मामले में एसपी राजनेश सिंह ने सरकंडा थाने में पदस्थ प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को हटा दिया है!वही तोपसिंह नवरंग को चार्ज दिया गया है! हवलदार लाखन मेश्राम की खुदकुशी के बाद आदिवासी समाज ने आईजी, एसपी को ज्ञापन देकर प्रशिक्षु डीएसपी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी, इसी दौरान एसपी ने हटाने की बात कही थी!

सरकंडा थाना के मालखाना के प्रभारी हवलदार मेश्राम ने 2 मई की रात को अपने घर के पीछे खुदकुशी कर ली थी खुदकुशी के पीछे थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी सामने आई थी परिजन ने भी आहूजा पर ही आरोप लगाया था खुदकुशी के बाद आनन,फानन में सुबह 7 बजे शव का पोस्टमार्टम करने के बाद लाश को गृहग्राम भेज दिया था इससे थाने की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे है इस मामले में समाज की ओर से भी दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद एसपी ने सीएसपी को जांच के निर्देश दिए थे सीएसपी के बयान में प्रशिक्षु डीएसपी ने हवलदार की खुदकुशी के पहले फोन पर बातचीत होना स्वीकार किया है इसके बाद आहूजा को हटाकर सिविल लाइन सीएसपी आफिस अटैच कर दिया है!
प्रशिक्षु डीएसपी से और विवाद जुड़े
प्रशिक्षु डीएसपी आहूजा से कई और विवाद जुड़े है, जैसे हेवश पार्क होटल में सिविल ड्रेस में घुसने से रोकने के बाद पब में कार्यवाही के मामले में होटल संचालक ने बदले की भावना से करवाई करने का आरोप लगाया था
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा तहलका! सरकंडा पुलिस के नोटिस से तहसील में भगदड़, आधा दर्जन कर्मचारी तलब, कोनी-कोटा से नए मामलों की चर्चा तेज, छोटे कर्मचारियों पर शिकंजा और बड़े चेहरों को बचाने के आरोपों ने बढ़ाई हलचल…
