
बिलासपुर,,रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली कतारों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने एवं कैशलेस प्रणाली को बढावा देने, आईआरसीटीसी के माध्यम से घर बैठे पर्सनल आईडी से स्वयं की आरक्षित यात्रा टिकट बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है इस सुविधा को लाभ में बदलने हेतु कुछ लोगों द्वारा विशेषकर त्यौहारी सीजन, समर वेकेशन के दौरान अपने पर्सनल आईडी से रेल यात्रा टिकट बनाकर अधिक मूल्य में बेचे जाने अथवा अवैध टिकटिंग की सूचनाएँ मिलती रहती है ऐसी घटनाओं पर निगरानी रखने व अवैध व्यापार करने वाले टिकट दलालों पर नकेल कसने महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में बिलासपुर मंडल के सभी आरपीएफ पोस्ट प्रभारियों द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है |
11.मई को बिलासपुर मंडल के विभिन्न RPF पोस्टों द्वारा कार्यवाही करते हुये 09 अवैध रूप से रेल यात्रा टिकटों का व्यापार करने वालों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि रेसुब बिलासपुर मंडल द्वारा वर्ष 2023 में अवैध रूप से रेल यात्रा टिकटों का व्यापार करने वालों कुल 111 के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी | साथ ही वर्ष-2024 में अब तक कुल 46 मामलो में 773 यात्रा टिकटों (कीमत 884809.00) रूपये की जप्ती कर कुल 46 आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई है | यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
