
संगठित तरीके से हथियारों के साथ मवेशियों की तस्करी कर भेजते थे बूचड़खाना
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , बिहार से जुड़े है इन तस्करों के तार।
तस्करी के लिए साथ रखे देसी कट्टा एवम दो नग राउंड किया जप्त। थाना मस्तूरी के अपराध
में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण, अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत गयी कार्यवाही
मवेशी तस्करी करने वाले तस्करो के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के के निर्देशन में लगातार प्रहार किया जा रहा है। थाना मस्तूरी मे अपराध क्रमांक 437/2023 धारा- छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण, अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। मवेशी तस्करों पर हुई कार्यवाही के दौरान पूछताछ में जानकारी मिली कि थाना मस्तूरी के अपराध में इक़बाल खान एवम साहेब लाल कुर्रे की संलिप्तता है। दोनों आरोपियों की पता तलाश किये जाने के दौरान मुखबीर सूचना पर ग्राम रिसदा मुख्य मार्ग में साहेब लाल अपने क्रेटा कार से अपने साथी इकबाल कुरेशी के साथ जाने की सूचना पर घेरा बंदी कर दोनों को हिरासत में लिया गया। आरोपी इकबाल कुरैशी की तलाशी लेने पर उसके पहने कपड़े के अंदर से एक नग देशी कट्टा तथा दो नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया , जिसे मौके पर जप्त किया गया।साथ ही दोनों आरोपियों के मोबाइल को भी जप्त किया गया है।
साहेब लाल कुर्रे की क्रेटा कार क्रमांक cg 10 Bn 3848 को भी जप्त किया गया । प्रकरणमें धारा 25 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। प्रकरण के आरोपियों द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से दोनो आरोपियों को दिनाँक 12.05. 24 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजन को दिया गया है तथा दोनों ही आरोपीयों से विस्तृत पूछताछ करने के लिए एक दिन का पुलिस रिमाण्ड लिया गया है उनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…

