
बिलासपुर सरकंडा के अशोक नगर चौक स्थित आरके पेट्रोल पंप में कर्मचारियों से विवाद के दौरान युवक ने अपने पास रखे पिस्टल काे निकालकर पेट्रोल पंप कर्मचारी को धमकाया,जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है। इधर सरकंडा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। इधर घातक हथियार के साथ युवक शहर में बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस का जरा भी डर इन बदमाशों को नजर नहीं आ रहा है।किसी बड़ी वारदात को अंजाम भी दे सकते है ये बदमाश जिस तरह से ये बदमाश बेखौफ होकर हाथ में हथियार लेकर घूम रहे है उस तरह से तो ये कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।

बताया जाता है कि दो दिन पहले पेट्रोल भरवाने के नाम पर दो युवकों ने सरकंडा स्थित आरके पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से विवाद किया। इस दौरान एक युवक पत्थर उठाकर पंप के कर्मचारियों को धमकाते हुए नजर आ रहा है। उसका साथी कर्मचारियों से हुज्जतबाजी कर रहा था। इसी बीच युवक ने अपने हाथ में रखे पत्थर को फेंककर शर्ट के नीचे छुपाकर रखे पिस्टल को निकालकर कर्मचारियों को धमकाया। कुछ ही देर बाद युवक ने पिस्टल फिर से शर्ट के नीचे छुपा लिया। विवाद की यह पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दो दिन पहले हुए इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी ही नहीं है। इसके कारण घातक हथियारों से लैस युवक शहर में बेखौफ होकर घूम रहे हैं।
सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है।जिसकी मुख्य वजह सरकंडा क्षेत्र में नशे का कारोबार जोरों से बढ़ता जा रहा है।जिससे की नशेड़ी तत्व के लोग अपराधो को अंजाम दे रहे है ,आपको बता दे की सरकंडा क्षेत्र में नशे का कारोबार खूब फलफूल रहा है।अभी कुछ दिन पहले ही नशेड़ियों ने अटल आवास में घुस कर एक महिला से मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया था,जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सरकंडा पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला था।जिसके बाद अब ये पिस्टल लेकर बदमाश युवक पेट्रोल कर्मी को धमकाते नजर आ रहा है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
