
बिलासपुर,,, जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई ACCU और थाना सरकंडा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई… पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी! कि पाटली पुत्र नगर और राजकिशोर नगर क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बेचने का काम कर रही हैं!


सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की… इस दौरान दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं… तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 6 किलो गांजा बरामद हुआ… इसके अलावा पुलिस ने मौके से ₹5,98,030 नगद, 2 मोबाइल, 2 घड़ी, 2 स्कूटी और 1 कार भी जब्त की है! जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग ₹15,78,030 आंकी गई है!
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष) और सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है! दोनों आपस में सगी बहनें हैं! और नाम बदलकर अलग-अलग इलाकों में गांजा बिक्री का नेटवर्क चला रही थीं! पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाएं गांजा बेचकर कमाए पैसे से वाहन खरीदती थीं! और उसी का उपयोग परिवहन व सप्लाई के लिए करती थीं!
पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पहले से भी मादक पदार्थ से जुड़े मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है! दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है! फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
