
बिलासपुर,,, जिले में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने व्यापक और सघन विशेष अभियान चलाया… पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया… और न्यायालयों से जारी वारंटों को प्राथमिकता के आधार पर तामील किया गया…
अभियान के दौरान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 209 वारंटों की तामिली की… इनमें 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट और 23 स्थायी वारंट शामिल हैं! पुलिस टीमों ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया…
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया… जिससे न्यायालयीन प्रक्रियाओं में तेजी आए और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके… अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया… जिससे कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ….
इस कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी… साथ ही, आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम होगा… बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे… ताकि न्यायालय के आदेशों का समय पर पालन हो और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
