Sun. Oct 18th, 2026

नकली सोने का ‘सच्चा’ खेल खत्म CCTV ने खोली ठग दंपति की चाल, ज्वेलर्स की सतर्कता से फेल हुआ प्लान—बिलासपुर में टाप्स-अंगूठी से ठगी की कोशिश, पुलिस ने दबोचा, नकली चमक गई आरोपी जेल पहुंच गई…

बिलासपुर,,, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र सदर बाजार स्थित लीला ज्वेलर्स में नकली सोने के जरिए ठगी का मामला सामने आया है! दुकान पर पहुंची एक महिला ने टाप्स और अंगूठी को 18 कैरेट सोना बताकर बदले में दूसरा जेवर मांगने की कोशिश की…

ज्वेलर्स की सतर्कता से खुला खेल…


जैसे ही ज्वेलरी हाथ में ली गई… उसका वजन संदिग्ध लगा… तत्काल मशीन से जांच की गई तो दोनों आइटम नकली निकले मैनेजर ने बिना देर किए सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी….

CCTV और हुलिए के आधार पर  दंपति गिरफ्तार…


पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर दुकान के CCTV फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की… कुछ ही देर में सदर बाजार क्षेत्र में घूमते हुए संदिग्ध दंपति को पकड़ा गया… पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया…

नकली ज्वेलरी जब्त, सीधे जेल…

आरोपियों के पास से नकली सोने की टाप्स और अंगूठी बरामद की गई… पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है!

गिरफ्तार आरोपी— 👇👇

संजय वर्मा और पूनम वर्मा, निवासी वाराणसी (उ.प्र.)

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed