
बिलासपुर,,, मेयर पूजा विधानी ने सोमवार को नगर पालिक निगम बिलासपुर के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 13 सौ करोड़ 68 लाख 58 हजार का अनुमानित बजट पेश किया… सदन में पानी के लिए हाहाकार, बीच गोलबाजार समेत शहर के अन्य इलाकों में अवैध निर्माण, अवैध प्लॉटिंग, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी का मुद्दा छाया रहा…. विपक्षी पार्षदों के हर सवाल पर मेयर और विभाग के प्रभारी सदस्य गर्मी के जल संकट के लिए किए जा रहे… उपायों के सवाल पर जेम पोर्टल और फंड का रोना रोते रहे…इतना ही नही M.I.C के अधिकारिता क्षेत्र से बाहर लायंस सर्विसेस के 52 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ इसी कम्पनी को खराब परफार्मेंस के बावजूद पुनः ठेका देने को लेकर निगम के अफसरों और जनप्रतिनिधियों की शिक्षा दीक्षा को लेकर भी सवाल उठे… सदन में मुर्दाबाद और हाय-हाय के नारे लगे… शहजादी ने दहाड़ा कि गरीबों से लूटपाट और गरीबों की झुग्गियों पर बुलडोजर चलवा उन्हें खून के आंसू रुलाने वाले अतिक्रमण और भवन शाखा के खरतर जिम्मेदारो के हाथ पूंजीपतियों और रसूखदारों का मामला सामने आने पर क्यो कांपने लगते है! ये वहां हिम्मत क्यो नही दिखाते… मेयर पूजा विधानी ने सदन में बजट अभिभाषण का पठन किया… तो सवाल उठे कि पिछले साल 13 अरब के बजट था! तो शहर का ये हाल क्यो…. आखिर पैसा जा कहा रहा…
ये है अनुमानित बजट का मजमून…
ये प्रस्ताव हुए पास…
अतिरिक्त प्रस्तावो में सिटी…
0 सिटी कोतवाली मल्टीलेवल पार्किंग का नामकरण (स्व मदन भैया) मदनलाल शुक्ला के नाम पर करने मदन भैया के नाम करने,पूर्व सांसद
0 सरकंडा कपिल नगर का नामकरण महाकवि कपिल जी के नाम पर करने…
0 मंगला छपरा भाटा के 29 एकड़ जमीन में से 12 एकड़ भूमि बिलासपुर क्रिकेट बोर्ड को लीज पर देने…
0 शहजादी ने इस पर शेष 17 एकड़ को लेकर सवाल करते हुए इसे भी धन्नासेठों से कब्जामुक्त करा नगर हित में इसका उपयोग करने की मांग रखी और जिम्मेदारों के मौन पर कटाक्ष करते हुए इसे भी प्रस्ताव में जोड़ने की मांग की…
0 इसी तरह अडानी कम्पनी को मोपका, मंगला और उसलापुर में गैस पाइप लाइन के लिए शासकीय दर पर जमीन देने…
0 सीपत कारिछापर में सर्वस्व दानी पंडित देवकीनन्दन दीक्षित की 3 रकबे की भूमि को सोलर सिस्टम के लिए निजी एजेंसी को देने…
0 पेयजल व्यवस्था के लिए 150 लाख का प्रावधान करने…
0 महिलाओ को 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया गया…
प्रश्नकाल में उठे मठ्ठर अफसरो और जनप्रतिनिधियों पर सवाल…
0 कांग्रेस पार्षद इब्राहिम खान और मौहन श्रीवास ने मेयर को कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के वार्ड में भेदभाव करने और डेढ़-डेढ़ करोड़ की पिछली घोषणा का अभी तक डेढ़- डेढ़ रुपये तक न मिलने का आरोप लगाया.. जिसका अन्य कांग्रेस पार्षदो ने भी समर्थन करते हुए
दलगत राजनीति मुर्दाबाद के नारे लगाये…
0 मेयर ने कहा चिल्लाते रहिये चिल्लाईये और चिल्लाइये…
0 सभापति ने कहा की ऐसा है! तो गलत है! वे पूरे शहर की मेयर है! सभी जगह विकास के लिए राशि देनी चाहिए…
0 कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने अमृत मिशन के काम के नाम पर सड़को को बेतरतीब खोदकर छोड़ने, लगातार शिकायत के बाद भी अमृत मिशन के गंदे और बदबूदार पानी का निदान न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गर्मी का समय है!
लिंगियाडीह और चिंगराज पारा में ही नही पूरे शहर में जलापूर्ति का ऐसा ही हाल है! कब अमृत मिशन का साफ पानी आएगा सब परेशान है! अमृत मिशन के जलापूर्ति का ठेका किसको दिया गया है!
0 वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद शहजादी ने भी खूंटा घाट से गन्दा पानी आने शिकायत करने पर निदान करने के बजाय ये जवाब मिलने कि जल कार्य प्रभारी के घर भी आ रहा…
उन्होंने बताया कि कौन कौन से इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही और पूछा कि यदि इंदौर जैसे हालात हुए शहर में हैजा पीलिया फैला तो कौन जिम्मेदार.होगा…
0 मेयर ने भी स्वीकार किया कि उनके वार्ड में भी मट मैला पानी आ रहा पर गन्दगी और बदबू नही है! आप लोग अपने वार्ड से निकलते नही शहर की बात करते है! दिखवा लेंगे तो फिर मेयर के खिलाफ नारे लगे तो मेयर ने कहा दिखवा लेंगे…
0 सभापति ने भी कहा की उनके वार्ड और घर मे भी गन्दा पानी आ रहा…
0 शहजादी ने कहा देख लीजिए मेयर सभापति सब स्वीकार रहे क्या व्यवस्था है! क्लोरीन तक नही है! नागरिकों के जनस्वास्थ्य से खुला खिलवाड़ कर ठेकेदारों को लाभ पहुचने खुल्ला कमीशनखोरी चल रहा…
0 सभापति ने सदन में जलकार्य विभाग के अफसर अनुपम तिवारी की क्लास लगवा दी पर वे सामने आकर कुछ नही बोले बैठे रहे…
0 कांग्रेस पार्षद संतोषी रामा बघेल ने जिम्मेदारों से सदन में पूछा कि क्या वे लोग शहर नही घूमते या पढ़े लिखे नही है, रोज मीडिया मे अवैध निर्माण की खबरे आ रही कार्रवाई क्यो नही की जा रही
0 प्रभारी सदस्य तिलक साहू ने समय समय पर कार्रवाई करने और नोटिस का कागजी घोड़ा दौड़ाने की बात कही जिसको लेकर असंतोष दिखा। संतोषी ने बीच गोलबाजार, मदर टेरेसा वार्ड समेत शहर के अन्य अवैध निर्माण का हवाला दे इसे मेयर और जिम्मेदार अधिकसरियो की सह और मिलीभगत का खेल बताया। साथ ही दूषित जलापूर्ति पर मेयर के जवाब पर कहा कि वे वार्ड आकर देख ले, जनता रोज गाली दे रही वे भी आकर सुने तब पता चले…
0 कांग्रेस पार्षद मनहरण कौशिक ने भी अवैध निर्माण का मामला उठाया,
0 शहजादी ने पूछा क्या करते है जिम्मेदार
0 सभापति – ने कहा जवाब दे मेरे वार्ड गोलबाजार के अवैध निर्माण की खबरे रोज मीडिया में आ रही आज तक क्या कार्रवाई की गई… कोई जवाब नही…
0 इतना ही नही मनहरण ने छोटे अवैध निर्माणकर्ताओं से भयादोहन कर निगम अमले पर अवैध वसूली का आरोप भी लगाया…
0 टेक्स, जलकर दे रहे नही मिल रहा पानी-
0 एमआईसी सदस्य केसरी इंगोले ने जवाब इसका जवाब देते हुए कहा कि जनसंख्या बढने के कारण जलप्रदाय हेतु नए टँकी की जरूरत- पेयजल अधिकारी व वार्ड पार्षदो की बैटक ले चर्चा करेंगे।
0 मौहन श्रीवास ने ठप श्रद्धांजलि योजना को पुनर्जीवित करने मांग तो एमआईसी सदस्य
आदेश क्रमांक दिनांक समेत बताया कि योजना के क्रियान्वयन हेतु शासन को पत्र भेजना बताने लगे।
0 वार्ड नम्बर 53 की भाजपा पार्षद रेखा सूर्यवंशी ने मांग पर राशि स्वीकृत होने के बाद भी 2 साल में सामुदायिक भवन का निर्माण न होने।
पार्षद मागे पानी, इंगोले ने रोया जेम पोर्टल का रोना…
0 पार्षद अंचल कुमार ने पूछा कि भीषण गर्मी में पानी की विकट समस्या है मोहल्लेवासी रोज उन्हें घेर रहे तो प्रभारी सदस्य केशरी इंगोले ने बताया कि जेम पोर्टल ठप होने के कारण
पाइप लाइन की खरीदी लटकी है, जैसे ही पाइप आएगी काम कराया जाएगा।
0 वही पार्षद अंचल दुबे के गर्मी में पेयजल संकट से निबटने के लिए क्या इंतेजाम है पूछने पर प्रभारी सदस्य केशरी इंगोले ने स्टॉक में 9 मोटर पम्प और
टैंकर की क्या व्यवस्था होने का हवाला दिया। दो साल से 3 बोरिंग का काम लटकने के सवाल पर उन्होंने फिर सक्षम स्वीकृति का रोना बताया।
0 पार्षद रीता शंकर- ने 20225-26 में चुंगी क्षतिपूर्ति से प्राप्त राशि की जानकारी मांगी जवाब मिला 54 करोड़ तो फिर सवाल दागा की जब इतना पैसा है तो फिर जलापूर्ति, सफाई की व्यवस्था क्यो नही बनाई जा रही। उन्होंने भाजपा पार्षद रँगानादम के आरोप पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप खुद देखिये पब्लिक समझ रही कि जब सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था से आपके अपने पार्षद असंतुष्ट है तो हाल क्या है। उन्होंने कहा कि वे एमआईसी सदस्य मेयर और निगम आयुक्त सबको शिकायत कर चुकी कही कोई सुनने वाला नही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद दो वार्ड को जोड़कर 1 वार्ड बना दिया गया तो कम से कम सफाई के लिए कर्मचारी तो दीजिए सबसे शिकायत कर चुकी इतने बड़े वार्ड में एक भी ज़फाई कर्मी नही।
0 स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्याम साहू ने जवाब देते हुए कहा कि उनके वार्ड में निगम और ठेके के 3-3 सफाई कर्मी दिए गए है.. एक दूसरे को लिस्ट दिखाने की बात हुई तो श्याम ने कह दिया कि आप लोग वार्ड तो घूमते नही,
0 रीता ने श्याम को फटकारा कि ये आप कैसे कह सकते है,
महिला हूँ पर अपने वार्ड के नागरिकों के हर समस्या के लिए जूझती हूँ , यदि सफाई कर्मी है तो वार्ड में इतनी गन्दगी क्यो है क्यो नाले-नालियां जाम है। क्यो
मच्छरों का इतना संक्रमण है।
0 वही पार्षद गायत्री साहू ने तिफरा मुक्तिधाम के बगल में अवैध निर्माण पर निगम के अफसरो के नोटिस के खेल और कार्रवाई न होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अवैध निर्माणकर्ताओं पर निगम के अफसर और भवन शाखा अधिकारी इतने क्यो मेहरबान है।
0 पार्षद मनहरण कौशिक ने 2025-26 के बजट में कितना प्रावधान कितना मिला कितना कहा खर्चा हुआ पूछा तो मेयर ने कहा कि उन्हें लिखित में जवाब दे दिया जाएगा।
0 इसके अलावा ठप स्ट्रीट लाइटों
0 10-10 लाख रुपये देने के बाद भी वार्डो में ठप्प पम्पो के मरम्मत न होने, लीकेज के लिए मरम्मत का सामान न होने के कारण टूटे पाइप लाइन में जगह जगह रबड़ बांधने।
0 पार्षद इब्राहिम ने जवाब मांगा कि अवैध निर्माण के मामले में कितने लोगों को नोटिस दिया गया आगे क्या कार्रवाई की गई, साथ ही उन्होंने निगम के अफसरो पर नोटिस के नाम पर अवैध उगाही करने,
0 वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद शहजादी कुरैशी ने गोलबाजार और शहर में 5-5 मंजिला अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के बजाय अतिक्रमण विभाग पर गरीब फल ठेले वालो और फुटपाथ कारोबारियो और झुग्गीवासियों से गुंडागर्दी, अवैध वसूली और लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए मेयर से कहा आप महिला है खुद समझ सकती है कि घर कैसे चलेगा। गरीब खून के आंसू रो रहे उनके फल सब्जियां सड़ा दी जाती है उनसे चक्कर पे चक्कर कटवाने के बाद अनाप- शनाप वसूली कर ठेले छोड़े जा रहे क्या यही प्रशासन है। उनके लिए स्थान तय किये जायें ताकि वे अपने परिवार का पेट पाल सके। उन्होंने पूछा कि ये अधिकार उन्हें किसने दिया।
0 सभापति ने भी आसंदी से आरोपो को सही ठहराते हुए कहा कि सही बात है, उनके पास भी गरीब कारोबारी गुहार लगाने आये थे, उनके बोलने के बाद भी नही छोड़ा गया, उन्होंने बाद में 5000-5000 वसूली कर ठेला छोड़ने आरोप लगाया, इतने में पूरे अतिक्रमण दस्ते को बदलने की मांग उठी, सत्ता पक्ष के कुछ पार्षदो ने भी आरोपो का समर्थन किया, सदन में लूट खसोट बन्द हो और ऐसे बदनाम लोगो को हटाने की मांग की।
मेयर ने किया बचाव,
मेयर ने कहा कि क्या आप इससे सहमत है- रोड तक धंधा करने छूट दे दी जाय, क्या ये प्रस्ताव पारित किया जाए,
शहजादी ने फिर किया पलटवार तो 5 मंजिला नए भवन और गोलबाजार के अवैध भवनों पर कार्रवाई की हिम्मत क्यो नही…निर्माण पर कार्रवाई क्यो नही बस महल बनने दीजिए माल आने दीजिए क्यो…?
0 जॉन क्रमांक 4 के आबंटित चबूतरों में 3 मंजिला भवन तनने,
0 मंगला छपराभाटा के धुएं में एसी में बैठने वाले अफसरो को एक दिन काटकर दिखाने।
इसके अलावा पीएम आवास, आवास पट्टे, नए निष्ठा के कष्ट को दूर करने, राजीव आश्रय योजना के तहत पट्टे के लिए गरीबो की जमा राशि 10-10 हजार वापस लौटाने, जलभराव, मधुमख्खी कांड के बाद गार्डन से मधुमख्खियों के छत्तों को हटवाने जैसे मुद्दे उठे और आई गई हो गए।
खली रंगा की चुप्पी, सभापति ने भी टोंका…
पूरे साधारण सम्मेलन और बजट सत्र के दौरान भाजपा पार्षद और मेयर के लिए भिड़ने वाले रंगाराव की चुप्पी ने सबका ध्यान खींचा, वे मुह पर कोरोनिहा मास्क लगाकर पहुचे थे, कांग्रेस पार्षदो ने कहा कि हर सामान्य सभा मे केवल आश्वाशन मिलता है काम कौड़ी का नही होता, यदि इस बार उनकी समस्याओं का निदान नही किया गया, उठाये गए मामलों पर कार्रवाई नही की जाती तो वे भी इसी तरह वे भी मुह पर मास्क लगाकर विरोड प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नही सभापति को भी टोकना पड़ा कि आज रंगाजी इतने चुप क्यो है,,, हॉलाकि ये जबको पता है,
और संजय ने दी आमरण संशन की चेतावनी…
कांग्रेस से भाजपा में आये राजेन्द्र नगर के पार्षद संजय यादव को जरहाभाठा के एक परिसर के अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी देनी पड़ी, अवैध निर्माण को लेकर ये हालात है। और एक सवाल कि 8 जॉन है! 8 भवन शाखा अधिकारी है फिर इन्हें ये अवैध निर्माण क्यो नही दिखता या सब सैटिंग है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.15रंजन गर्ग का बेटा बना इलाके का ‘खौफ’, चाकू लेकर मचा रहा था आतंक! तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा—ईलु उर्फ राजेश्वर गिरफ्तार, अड्डेबाजों पर लगातार एक्शन से बदमाशों में मची खलबली
Uncategorized2026.04.15मुंबई से उड़ीसा तक सट्टे का जाल ध्वस्त! 20 गिरफ्तार, 60 लाख का माल जब्त—3 पैनल ढहे, I.P.L में चल रहा था ऑनलाइन खेल, रायपुर पुलिस की बड़ी रेड से मचा हड़कंप…
Uncategorized2026.04.15आधी रात दबिश, खाली हाथ लौटी पुलिस! मस्तूरी कांड के इनामी आरोपी नागेंद्र राय फिर चकमा देकर फरार—घर पर हंगामा, पर मस्तूरी गोलीकांड के मास्टरमाइंड अब भी पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.04.15छापा पड़ा, पनीर पकड़ा… फिर वही धंधा शुरू! रायपुर में नकली पनीर माफिया बेखौफ—15 हजार किलो जब्त, 8 फैक्ट्री सील, लेकिन कार्रवाई ठंडी पड़ते ही फिर से चालू हुआ मिलावट का खेल…
