Sun. Oct 18th, 2026

इंदौर से नकली दवा का जाल: रोचक अग्रवाल, सुरेंद्र बंटी और खेमराम केशरवानी धराए; रायपुर-दुर्ग-सारंगढ़ में पाउडर से ‘इलाज’ का खेल, होटल मीटिंग पर संदेह, अफसरों की भूमिका पर सवाल, जांच में बड़ा सिंडिकेट उजागर होने के आसार…

रायपुर,,,, छत्तीसगढ़ की राजधानी में नकली दवा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए औषधि प्रशासन और पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! इस मामले में रोचक अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार और खेमराम केशरवानी को पकड़ा गया है! जांच में सामने आया है! कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड इंदौर से जुड़ा हुआ है! जहां से नकली दवाओं की सप्लाई की जा रही थी!
बताया जा रहा है! कि सुरेंद्र कुमार भाटापारा स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर्स का संचालक है! जबकि खेमराम केशरवानी पर सारंगढ़ में सक्रिय रहकर नकली दवाओं की बिक्री का आरोप है! हैरानी की बात यह भी सामने आई कि खेमराम के साथ एक होटल में सहायक औषधि नियंत्रक संजय नेताम की बैठक हुई थी! जिस पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लग रहे हैं!
औषधि विभाग के अनुसार, आरोपियों द्वारा तैयार और सप्लाई की जा रही दवाओं में असली केमिकल कंटेंट की जगह साधारण पाउडर का इस्तेमाल किया जाता था! इस तरह की दवाओं को विभाग की भाषा में “स्प्यूरियस ड्रग” कहा जाता है! जो मरीजों की सेहत के लिए बेहद खतरनाक होती हैं! ये नकली दवाएं रायपुर, दुर्ग और सारंगढ़-भाटापारा क्षेत्र में खपाई जा रही थीं!
फिलहाल तीनों आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है! सोमवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया… जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है! यह पहली बार है! जब विभाग ने इस तरह की संगठित नकली दवा सप्लाई चेन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed