Breaking
30 May 2026, Sat

करोड़ों के दावे, वार्ड में नाव की मांग: बेलतरा में विकास के ढोल, हकीकत में जलभराव से बेहाल इलाका; पार्षद जय वाधवानी बोले—सड़क नहीं, अब नाव दो ताकि जनता बारिश में तैरकर नहीं, बैठकर घर पहुंच सके..

बिलासपुर,,,  सारा शहर देख रहा… कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से आए दिन विकास कार्यों के सौगात की खबरे आ रही… भूमिपूजन समारोह भी आयोजित किए जा रहे… और दूसरी तरफ बेलतरा विधायक के करीबी पार्षद नाव की मांग कर रहे… तकनीक समझ मे भी आ रही…
सोमवार को लखीराम आडिटोरियम में नगर निगम के साधारण सम्मेलन और वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट सत्र का आयोजन किया गया… हो हंगामे और गम्भीर आरोप प्रत्यारोप के बीच मेयर पूजा विधानी ने 13 अरब 2 करोड़ के करीब का बजट प्रस्तुत किया… सवाल उठे की जब पिछले साल 10 अरब से अधिक का बजट पारित हुआ… तो शहर का ये हाल क्यो है! क्यो सफाई, सड़क, बिजलीं, नाली और भीषण गर्मी में जलसंकट की स्थिति है! विपक्ष ही नही सत्तापक्ष के पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डो के इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई…

जय वाधवानी पार्षद लिंगियाडीह


पर जब बेलतरा विधानसभा के राजकिशोर नगर के इलाके के पार्षद जय वाधवानी ने सदन में नाव की मांग की तो सब हक्के- बक्के रह गए… जय वाधवानी बेलतरा विधायक के करीबी है! जहा से आये दिन सड़को और मूलभूत सुविधाओं के लिए करोड़ो की स्वीकृति के दावे की खबरे आ रही है! भूमिपूजन समारोह पर समारोह हो रहे है!
तो फिर उनके करीबी पार्षद को अभी से नाव की जरूरत क्यो पड़ गई…
पार्षद जय वाधवानी ने सदन में अपने वार्ड की समस्या पर आवाज उठाते हुए कहा… कि वे पिछले दो साल से राधिका विहार और आसपास के इलाकों में जलभराव के निदान के लिए, मेयर, निगम कमिश्नर, जोन कमिश्नर, कलेक्टर सभी सक्षम अफसरो को शिकायत और ज्ञापन सौंप अवगत करा चुके पर किसी ने उनकी मांगो पर ध्यान नही दिया… यही वजह है! कि पार्षद को अब भी कोई उम्मीद नही है!इसीलिए उन्होंने 13 अरब 2 करोड़ के अनुमानित बजट से अपने वार्ड के लिए नाव की मांग की ताकि बारिश के दौरान जलभराव वाले इलाकों में वे अपने वार्ड के नागरिकों के आवागमन के लिए उन्हें कम से कम नौका विहार की सुविधा मुहैया करा सके…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed