
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है!मामले में एक आरोपी के साथ-साथ फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की भी संलिप्तता सामने आई है! जिसने चोरी का सोना ठिकाने लगाने की कोशिश की…


पुलिस के अनुसार, राजेंद्र नगर निवासी प्रार्थी प्रशांत कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी! कि 2 जून को अज्ञात चोरों ने उनके घर की अलमारी का ताला तोड़कर करीब 40 ग्राम सोने के कंगन और 1 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए थे! रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की…
जांच के दौरान संदेह के आधार पर ग्राम लोफंदी निवासी 19 वर्षीय दीपक पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए सोने के कंगनों को मणप्पुरम फाइनेंस में गिरवी रखकर लोन लिया गया था।
मामले में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब जांच में मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर आजम बेग की भूमिका सामने आई। आरोप है कि उसने सोना चोरी का होने की जानकारी के बावजूद उसे गला कर ठिकाने लगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 40 ग्राम गला हुआ सोना, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। साथ ही 1000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
दोनों आरोपियों को 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
