
बिलासपुर,,, जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है! मस्तूरी थाना क्षेत्र में एक ढाबा संचालक से कथित वसूली के आरोप में एएसआई, रीडर और एसडीओपी के गनमैन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है! यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई…
जानकारी के अनुसार, दर्रीघाट स्थित एक ढाबा में पुलिस टीम ने दबिश दी थी! इस दौरान एएसआई शिव चंद्रा, रीडर शशिकरण कुर्रे और गनमैन शिवधन बंजारे ढाबा संचालक को अपने साथ ले गए… आरोप है! कि उसे थाने ले जाने के बजाय पीछे स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले जाकर अवैध शराब के मामले में फंसाने और आबकारी एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी गई…
शिकायत के मुताबिक, तीनों पुलिसकर्मी बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसे छोड़ने के एवज में पैसे की मांग कर रहे थे! इसी दौरान कथित सौदेबाजी की कोशिश भी हुई…. मामले की भनक लगते ही अन्य पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप के बाद ढाबा संचालक को छोड़ दिया गया…
पीड़ित ने सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी… मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए… इसके बाद तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया…
साथ ही विभागीय स्तर पर फेरबदल करते हुए एएसआई ढोलाराम मरकाम को मस्तूरी, मनोज यादव को सिविल लाइन और आरक्षक अरविंद अनंत को सीपत थाना भेजा गया है!
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वसूली या अनुचित व्यवहार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी… फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
