
रायपुर,,,, राजधानी रायपुर में नकली पनीर का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है! खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद मिलावटखोर बेखौफ होकर नए ठिकानों पर फिर से उत्पादन शुरू कर दे रहे हैं! पिछले डेढ़ साल में विभाग ने बिरगांव, उरला, धनेली, निमोरा और भाठा गांव क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 8 फैक्ट्रियों को सील किया… और करीब 15 हजार किलो से अधिक नकली पनीर जब्त कर नष्ट कराया… लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई मात्र दिखावे का है! कार्रवाई के कुछ दिनों बाद फिर से मार्केट में फिर से वही नकली माल बिकना प्रारंभ हो जाता है!
इसके बावजूद हालात में ज्यादा सुधार नहीं दिख रहा है! ताजा कार्रवाई में रविवार को विभाग की टीम ने भाठा गांव और उरला स्थित फैक्ट्रियों में छापा मारकर पनीर के सैंपल लिए और बड़ी मात्रा में नकली पनीर नष्ट किया… खास बात यह है! कि इन दोनों जगहों पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है! लेकिन मिलावटखोरों ने दोबारा उत्पादन शुरू कर दिया…
जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले भाठा गांव स्थित K.L.P डेयरी और उरला की एसजे डेयरी में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली पनीर पकड़ा गया था! उस समय फैक्ट्रियों को सील किया गया… और सख्त कार्रवाई की बात कही गई थी! लेकिन अब फिर वही फैक्ट्रियां सक्रिय हो गई हैं! जिससे लगता है! प्रशासनिक कार्रवाई सिर्फ दिखावा है!
नकली पनीर गंदगी भरे माहौल में तैयार किया जा रहा है! जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है! विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे पनीर में केमिकल और मिलावटी पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है! जो शरीर के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं!
विभाग का कहना है! कि लगातार कार्रवाई जारी है! और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे… वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है!कि जब तक स्थायी रूप से कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल….

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
