Breaking
15 Apr 2026, Wed

मुंबई से उड़ीसा तक सट्टे का जाल ध्वस्त! 20 गिरफ्तार, 60 लाख का माल जब्त—3 पैनल ढहे, I.P.L में चल रहा था ऑनलाइन खेल, रायपुर पुलिस की बड़ी रेड से मचा हड़कंप…

रायपुर,,,, रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई और उड़ीसा के भवानीपटना में दबिश देकर कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! कार्रवाई में 3 बड़े पैनल नेटवर्क—3 Stumps, बजरंग बुक और रेड्डी बुक—को ध्वस्त किया गया…

आरोपियों के कब्जे से 10 लैपटॉप, 87 मोबाइल, 72 एटीएम कार्ड, 23 सिम, 3 एलईडी, 1 कार समेत करीब 60 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया… गिरोह एक साल से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था! और म्यूल खातों के जरिए करोड़ों का लेन-देन कर रहा था! पुलिस अब वित्तीय जांच में जुटी है!

लगातार रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले द्वारा सभी अधिकारियों को I.P.L के दौरान क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है! लगातार एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हो रहीं थी! कि शहर के सभी बड़े -बड़े सट्टा खेलाने वाले आपस में एक होकर देश के विभिन्न स्थानों पर रहकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है!

गत 13 अप्रैल को एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई… कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति द्वारा I.P.L. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है!

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए..

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए चारपहिया वाहन की पता साजी करते हुए वाहन को चिन्हांकित किया गया… वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मनदीप सिंह निवासी टाटीबंध आमा नाका रायपुर बताया…. टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 3ैज्न्डच्ै के माध्यम से आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खेलाना पाया गया… तथा मनदीप सिंह के पास नगदी रकम भी होना पाया गया… साथ ही पूछताछ में आरोपी मनदीप सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों को रायपुर, मुम्बई, महाराष्ट्र, गोवा एवं उड़ीसा के स्थानों से I.P.L क्रिकेट सट्टा के पैनल का संचालन करना बताया गया.. आरोपी मनदीप सिंह द्वारा बताया गया… कि कमलेश देवांगन निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर कलेक्शन का कार्य करता है! जिस पर आरोपी कमलेश देवांगन की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया. मौके से उससे नगदी रकम 20,000/- रूपये जप्त किया गया… पूछताछ में उसने बताया कि मुम्बई में हर्ष नागदेव अपने साथियों के साथ मिलकर बजरंग ग्रुप एप का संचालन कर रहा है! साथ ही साथ दुर्ग के हरीश नायक और सन्नी देवांगन उड़ीसा में रह रहे खुमान साहू के साथ मिलकर उड़ीसा के भवानीपटना में रेड्डी पैनल का संचालन कर रहे है! उपरोक्त जानकारी पर एंटी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई….

01 मुम्बई रेड….

मुम्बई रेड कार्यवाही में टीम द्वारा रेड करने पर मौके से हर्ष नागदेव सहित कुल 09 आरोपी मिले जो बजरंग ग्रुप एप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे! उनके कब्जे से 62 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप, 05 नग एटीएम कार्ड, 02 नग चेकबुक, 03 नग एलईडी, 02 नग वाईफाई राउटर तथा सट्टा का हिसाब-किताब का 01 कापी जप्त किया गया… 

02 भवानीपटना (उड़ीसा) रेड…

उड़ीसा रेड कार्यवाही में टीम द्वारा उडीसा के भवानीपटनम में रेड करने पर मौके से खुमान साहू सहित कुल 07 आरोपी मिले जो रेड्डी बुक के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे! उनके कब्जे से 25 नग मोबाईल फोन, 04 नग लैपटाप, 20 नग सिम कार्ड, 01 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक एवं सट्टों को हिसाब-किताब का 02 कापी जप्त किया गया…

03 दुर्ग रेड….

उड़ीसा रेड के साथ ही साथ ही निश्चित कार्ययोजना के तहत दुर्ग में भी रेड कार्यवाही की गई… जहां रेड्डी एप के उड़ीसा पैनल के संचालन कर्ता हरीश नायक उर्फ भोला नायक पिता लीलाधर नायक उम्र 25 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर जिला दुर्ग व उसके साथी सन्नी देवांगन पिता दिलीप देवांगन उम्र 36 साल निवासी धनोरा जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया… जिनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 60 नग एटीएम कार्ड, 01 नग चेकबुक, 05 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 1,00,000/- रूपये व 01 नग कार क्रमांक सी जी 07 बी जेड 9730 बरामद की गई…
फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है! शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी…

रायपुर से गिरफ्तार आरोपी…

01. मनदीप सिंह पिता गुरमित सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी टाटीबंध एमआईजी 97 आमानाका थाना आमानाका रायपुर….

02. कमलेश देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 40 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा श्रीराम नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर…

मुंबई से गिरफ्तार आरोपी….

01. धरम राज पिता शिव कुमार चिराम उम्र 23 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 

02. फत्ते सिंह यादव पिता शोभित राम यादव उम्र 23 साल निवासी निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 

03. कुनाल भोई पिता दीपक भोई उम्र 27 साल निवासी महासमुंद नयापारा वार्ड नंबर 05 थाना महासमुंद जिला महासमुंद (छ.ग.)। 

04. शत्रुघन कुमार कोमरे पिता नरेश कोमरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम हितकसा थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।

05. सुनील कुमार कोमरे पिता फगूराम कोमरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)। 

06. तुलसी दास उर्फ प्रिंस पिता जैनेन्द्र नामदेव उम्र 34 साल निवासी ग्राम सिलौण्डी थाना नवरोजाबाद जिला उमरिया (म.प्र.)। 

07. शुभम शीतलानी पिता रामचंद शीतलानी उम्र 26 साल निवासी रतनपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

08. हर्ष नागदेव पिता लोकचंद नागदेव उम्र 29 साल निवासी कचहरी चौक होटल पंजाब पैलेस की बाजू वाली गली थाना मौदहापारा रायपुर (छ.ग.)।

09. सुशील कुमार पासवान पिता तिलक राम पासवान उम्र 30 साल निवासी ग्राम डेण्डा पोस्ट लालपुर थाना परसरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.)।

उड़ीसा से गिरफ्तार आरोपी…

01. खुमान साहू पिता अजय कुमार साहू उम्र 24 साल निवासी सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 16 पार्षद निवास के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

02. गौरव राय पिता स्व. बिहारी लाल राय उम्र 24 साल निवासी छावनी मंगल बाजार जागृति स्कुल के पास थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग।

03. शुभम उईके पिता शिवराज उईके उम्र 22 साल निवासी जयंती नगर वार्ड क्रमांक 16 मोहन किराना के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।

04. आकाश सागर पिता जाधो सागर उम्र 26 साल निवासी रायपुर नाका दुर्ग वार्ड क्रमांक 47 रेलवे कालोनी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग।

05. किशन कुमार पिता शिवबली उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर अशोक चौक एम के एम किराना स्टोर के पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

06. अभिषेक कुमार भारती पिता प्रहलाद भारती उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर स्ट्रीट नंबर 22 गली नंबर 04 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

07. विनय कुमार पिता ओसिहुर सिंह उम्र 25 साल निवासी खुर्सीपार सेक्टर 11 गली नंबर 05 थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।

दुर्ग से गिरफ्तार आरोपी….

01. हरीश नायक उर्फ भोला नायक पिता लीलाधर नायक उम्र 25 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर जिला दुर्ग।

02. सन्नी देवांगन पिता दिलीप देवांगन उम्र 36 साल निवासी धनोरा जिला दुर्ग।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed