
बिलासपुर,,,, तोरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आदतन बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है! आरोपी इलाके में लोगों को डरा-धमकाकर भय का माहौल बना रहा था! जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया…
मामला 14 अप्रैल का है! जब तोरवा पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित संध्या पेट्रोलिंग और अड्डे बाजों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी! इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि देवरी खुर्द बाजार के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लोगों को धमका रहा है!
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे… वहां देखा गया कि ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग खुलेआम चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहा था! पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया…
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया… पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया…
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक आदतन बदमाश है! और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है… गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया… जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है!
तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि क्षेत्र में अपराध और अड्डेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा… पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है! और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है…!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.02सिरगिट्टी में अड्डेबाजों की ‘महफिल’ पर पुलिस का ब्रेक, नशाखोरी-अशांति फैलाने वालों की खैर नहीं! नयापारा, गणेश नगर से तिफरा तक चली ताबड़तोड़ चेकिंग, 5 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर पुलिस ने दिखाई सख्ती…
Uncategorized2026.09.02त्योहार से पहले तारबाहर पुलिस का ताबड़तोड़ प्रहार, कमर में चाकू लेकर घूम रहा विशु पकड़ाया; 7 और असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा…
Uncategorized2026.09.02कबाड़ के धंधे पर पुलिस की नजर, अशांति फैलाने वालों पर भी चला हिर्री पुलिस का एक्शन, 5 गिरफ्तार…
Uncategorized2026.09.02बिलासपुर में बवाल के बाद अब भाईचारे की बारी, 3 सितंबर को नेहरू चौक से गांधी चौक तक निकलेगा शांति मार्च… कलेक्टर-एसएसपी बोले, अफवाह से दूर रहें, त्योहार में हथियार-नशे को नो एंट्री, शहर की शांति सबकी जिम्मेदारी…
