
बिलासपुर,,, जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है! यहां एक फरियादी से जांच रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर रुपए लेने के बाद, जल्दी रिपोर्ट देने की मांग करने पर A.S.I ने उसके साथ मारपीट कर दी…. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने आरोपी ASI को निलंबित कर दिया है! और उसके खिलाफ उसी थाने में FIR भी दर्ज कराई गई है!


जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनोद जायसवाल, निवासी बनियापारा रतनपुर, 12 अप्रैल को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच अपने पूर्व में दिए गए… परिवाद की स्थिति जानने के लिए रतनपुर थाने पहुंचे थे!उन्होंने अपने मामले की जांच प्रगति और रिपोर्ट को न्यायालय में प्रस्तुत न किए जाने को लेकर जानकारी मांगी… इस दौरान थाना में पदस्थ ASI दिनेश तिवारी ने कथित तौर पर उनसे पहले ही जांच रिपोर्ट तैयार करने के नाम पर रुपए ले लिए थे…!

पीड़ित का आरोप है! कि रुपए लेने के बावजूद ASI तिवारी ने रिपोर्ट तैयार नहीं की… जब उन्होंने जल्दी रिपोर्ट देने की बात कही, तो ASI तिवारी भड़क गया… और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा… बात इतनी बढ़ गई… कि ASI तिवारी ने फरियादी को 15 से 20 थप्पड़ जड़ दिए… घटना के समय थाना परिसर में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे! लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया…

मारपीट के दौरान ASI ने फरियादी को धमकी भी दी… उसने कहा कि “तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा और तुझे जेल भिजवा दूंगा...” इस घटना के बाद पीड़ित ने सिर में दर्द और कान से सुनाई देने में परेशानी की शिकायत की है!
घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी, प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया… और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया… SSP रजनेश सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए…
प्राथमिक जांच के बाद आरोपी ASI दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया… साथ ही, उसके खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में FIR भी दर्ज कराई गई है! खास बात यह है! कि जिस थाने में वह पदस्थ था! और जहां वह खुद शिकायतें दर्ज करता था! उसी थाने में अब उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है!
SSP रजनेश सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है! कि कानून सभी के लिए बराबर है! चाहे आम नागरिक हो या वर्दीधारी पुलिसकर्मी, कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी… इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने का संकेत भी गया है!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
