Sun. Oct 18th, 2026

नकली गोल्ड फ्लैक का खेल बेनकाब—ग्राहक बनकर आई टीम, व्यापारी फंसा जाल में, 5 लाख की सिगरेट जब्त, बिलासपुर में धड़ल्ले से चल रहा था फर्जी धंधा, पुलिस जांच में खुलेंगे और बड़े राज…

बिलासपुर,,,, जिले में नकली सिगरेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है! व्यापार विहार स्थित मालधक्का इलाके में डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट की सप्लाई किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली की ITC टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की… इस दौरान एक व्यापारी के पास से करीब 5 लाख रुपए कीमत की 4 कार्टून नकली सिगरेट बरामद की गई…
जानकारी के अनुसार, आईटीसी को पहले से इनपुट मिला था! कि शहर में नकली सिगरेट बड़े पैमाने पर खपाई जा रही है! टीम के सदस्य ग्राहक बनकर बिलासपुर पहुंचे और पहले पान-ठेलों व छोटी दुकानों से सिगरेट के सैंपल लेकर जांच की… जांच में कई दुकानों पर बिक रही सिगरेट नकली पाई गई… इसके बाद टीम ने दुकानदारों से सप्लायर की जानकारी जुटाई…
सुराग मिलने पर टीम ने ग्राहक बनकर बड़ी मात्रा में सिगरेट की डिमांड की… सप्लायर ने उन्हें महाराणा प्रताप चौक स्थित निगम कॉलोनी के पास बुलाया… जहां थोक व्यापारी रोशन चंदानी की फर्म का पता चला… टीम मौके पर पहुंची और सिगरेट की जांच की…. जिसमें पैकेजिंग, होलोग्राम, कोड और स्टिक की बनावट में अंतर मिला, जिससे माल नकली साबित हुआ…
इसके बाद टीम ने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी… और जब्त माल को थाने लाया गया… पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है! सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू के अनुसार, मामले की जांच जारी है! और जांच के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा…
बताया जा रहा है! कि यह गिरोह रोजाना करीब 2 लाख रुपए से अधिक का नकली सिगरेट कारोबार कर रहा था! और शहर की कई छोटी दुकानों में इसकी सप्लाई की जा रही थी!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed