
बिलासपुर,,, शिक्षा विभाग में शासकीय राशि के गबन के बड़े मामले में कोटा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई को निर्णायक मोड़ दे दिया है! वेतन में कूट रचना कर करीब 29 लाख 62 हजार रुपए की राशि निकालने के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे देवेंद्र कुमार पालके को पुलिस ने दबोच लिया है! जबकि इस पूरे खेल का दूसरा आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर है!
मामले की शुरुआत प्रार्थी नरेंद्र प्रसाद मिश्रा की शिकायत से हुई… जिसमें बताया गया कि विकासखंड कोटा में पदस्थ लेखपाल/सहायक ग्रेड-02 नवल सिंह पैकरा और कर्मचारी देवेंद्र कुमार पालके ने मिलकर शासकीय राशि में हेराफेरी की… जांच में सामने आया कि सितंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच 25 लाख 4 हजार 422 रुपए और मार्च 2025 से नवंबर 2025 तक 4 लाख 57 हजार 800 रुपए वेतन मद में कूट रचना कर निकाले गए… इस तरह कुल 29 लाख 62 हजार 222 रुपए का गबन किया गया…
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन दोनों फरार हो गए…. इसके बाद संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रैकिंग की गई… इसी दौरान मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर देवेंद्र कुमार पालके को गिरफ्तार कर लिया… पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है!
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा कि शासकीय राशि में गबन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा… उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है! और पूरे प्रकरण में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका की बारीकी से जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी..
कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में की गई… जिसमें निरीक्षक नरेश चौहान सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही… पुलिस ने संकेत दिया है! कि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे नेटवर्क के और भी पहलुओं का खुलासा हो सकता है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
