
बिलासपुर,,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! यह कार्रवाई थाना सिरगिट्टी पुलिस और (ACCU) टीम की संयुक्त टीम ने 15 अप्रैल को बाजार चौक तिफरा इलाके में की…
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली… कि क्षेत्र में कुछ लोग मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं! सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई… जहां दो संदिग्धों को सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया…
गिरफ्तार आरोपियों में जुबैर रिजवी (32 वर्ष) और सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष) शामिल हैं! जो यदुनंदन नगर तिफरा के निवासी हैं! तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 1690 रुपए नगद और ऑनलाइन सट्टा से जुड़े व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट बरामद किए… जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 41,690 रुपए आंकी गई है!
पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल एप और व्हाट्सएप के जरिए क्रिकेट मैचों पर दांव लगवा रहे थे! प्रारंभिक पूछताछ में कई अन्य लोगों के इस नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है!जिसकी जांच जारी है!
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है!
सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टा और जुए के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी…

गिरफ्तार आरोपी…👇👇
1. जुबैर रिजवी (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
2. सन्नी सिंह ठाकुर (32 वर्ष) निवासी यदुनंदन नगर तिफरा
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
