
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में फरार आरोपी की तलाश में गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है! इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है!
जानकारी के अनुसार, थाना मस्तुरी के अपराध क्रमांक 736/2025 में आरोपी नागेंद्र राय, जो आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में वांछित है!की गिरफ्तारी के लिए 14 अप्रैल को पुलिस टीम ने लाल खदान स्थित उसके निवास पर दबिश दी… पुलिस ने घर पहुंचकर परिजनों से दरवाजा खोलने और तलाशी में सहयोग करने को कहा… लेकिन शुरुआत में सहयोग नहीं किया गया…
काफी देर बाद दरवाजा खोला गया… लेकिन तलाशी के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई… इस दौरान आरोपी नागेंद्र राय का पुत्र उद्याचल राय (33 वर्ष) और भतीजा सुब्रत राय (27 वर्ष) पुलिस टीम के साथ अभद्रता करने लगे… दोनों ने झूमा-झपटी करते हुए पुलिस की कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की…
घटना को गंभीरता से लेते हुए तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S) की धारा 132, 221 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया… इसके बाद 15 अप्रैल को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया…
पुलिस ने बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है! वहीं, मुख्य आरोपी नागेंद्र राय की तलाश अब भी जारी है! और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं!
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा…

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 17, 2026झा के झांसे में फंसे केसरी, जमीन के सौदे में 10 लाख की चपत, कहीं जमीन दूसरे की, तो कहीं मुख्तियारनामा कथित फर्जी… प्रफुल्ल झा पर फिर FIR, अब सिविल लाइन पुलिस खोलेगी जमीन के खेल की परतें…
UncategorizedOctober 17, 2026बिर्रा के रुपेश अग्रवाल के पटाखों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 75 हजार का कथित अवैध भंडार जब्त, दीपावली से पहले पुलिस का धमाका, विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई… पटाखे 66 किलो या 68 किलो, प्रेस नोट में ही फूट गया आंकड़ों का बम…
UncategorizedOctober 17, 2026थाने में ही कानून की सांकल ढीली, खाकी के सामने कथित दबंगई, डरा-सहमा परिवार लगाता रहा गुहार, जनपद उपाध्यक्ष के साथियों पर बदसलूकी-धमकी के आरोप, वीडियो वायरल… अब साहब बताएंगे, थाने में आखिर कानून चला या रसूख?
UncategorizedOctober 17, 2026मातारानी के दर्शन निकले डिप्टी CM, रास्ते में स्कूटी को पीछे से ‘ठोकर’! पैर में चोट ने बिगाड़ा पूरा शेड्यूल, सिम्स में कच्चा प्लास्टर चढ़ा, अब सूजन उतरने का इंतजार और महीनेभर आराम की तैयारी…
